1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये मजेदार नहीं है', रेसिस्ट कमेंट करने वाले एल्विश यादव पर भड़कीं चुम दरंग, सुनाई खरी-खोटी

'ये मजेदार नहीं है', रेसिस्ट कमेंट करने वाले एल्विश यादव पर भड़कीं चुम दरंग, सुनाई खरी-खोटी

बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरंग पर एल्विश यादव के नस्लभेदी टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इसकी निंदा खुद एक्ट्रेस ने की है और कहा, 'किसी की पहचान का अनादर करना मजेदार नहीं है।'

Chum Darang, Elvish Yadav- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM चुम दरंग और एल्विश यादव।

एल्विश यादव अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं और ज्यादातर चर्चा की वजह उनसे जुड़ा कोई न कोई विवाद ही होता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। कुछ दिनों पहले एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट के दौरान चुम दरंग के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया स्टार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वायरल हुए इस वीडियो में रजत दलाल भी नजर आए थे। अब इस वीडियो पर चुम दरंग की नजर पड़ गई है और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चुम दरंग ने एल्विश यादव को एक लंबे पोस्ट में बुरी तरह लताड़ा है। उन्होंने साफ शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा कि किसी की पहचान का अनादर करना मजेदार नहीं हो सकता है। 

एल्विश पर भड़कीं चुम

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश याद की आलोचना करते हुए चुम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें एल्विश की टिप्पणियों की निंदा की गई। उन्होंने लिखा, 'किसी की पहचान और नाम का अनादर करना 'मजेदार' नहीं है। किसी की उपलब्धियों का मजाक उड़ाना 'मजाक' नहीं है। अब समय आ गया है कि हम हास्य और नफरत के बीच की रेखा खींचें। इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था। मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे दूरदर्शी द्वारा समर्थित फिल्म का भी अनादर किया गया।' 

चुम ने जाहिर की नाराजगी

उन्होंने अंत में कहा, 'मेरे साथी पूर्वोत्तरवासियों और नस्लवाद का सामना करने वाले सभी लोगों के लिए, मैं आपको देखती हूं, सुनती हूं और आपके साथ खड़ी हूं। हम सभी सम्मान, गरिमा और समानता के हकदार हैं। आइए नस्लवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और सहानुभूति, दयालुता और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें।' रजत दलाल के साथ अपने पॉडकास्ट के दौरान, एल्विश ने चुम का मजाक उड़ाया, उनके नाम और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी कास्टिंग पर सवाल खड़े किए थे। इसके साथ करणवीर संग उनकी नजदीकियों पर भी टिप्पणी की थी।

Image Source : Instagramचुम दरंग का रिएक्शन।

क्या था एल्विश का बयान

एल्विश यादव ने कहा, 'करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना स्वाद किसका खराब होता है! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है। यूट्यूबर को अपनी ‘नस्लभेदी’ टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया बैकलैश का सामना करना पड़ा। चुम के प्रशंसकों ने माफी की मांग की। हालांकि एल्विश ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे, उनका दावा है कि लोगों ने उनके शब्दों को अनावश्यक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

कौन है चुम 

बता दें, चुम दरंग एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' में अहम किरदार निभाया है। वो इसके अलावा संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 18' में लोकप्रियता हासिल की और फिनाले तक पहुंचीं। करण वीर मेहरा के साथ उनकी दोस्ती कैफी पसंद की गई। मूलरूप से चुम दरंग अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की रहने वाली हैं।