A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमाल मलिक और जीशान कादरी की दोस्ती में आई दरार? मनमुटाव में बदला झगड़ा, अंडे चोरी पर शुरू हुई कहानी

अमाल मलिक और जीशान कादरी की दोस्ती में आई दरार? मनमुटाव में बदला झगड़ा, अंडे चोरी पर शुरू हुई कहानी

बिग बॉस-19 में बुधवार को काफी धूम देखने को मिली। फरहाना भट्ट और अशनूर के बीच तीखी बहस हुई। साथ ही घर के अंदर रह रहे दो पक्के दोस्त अमाल मलिक और जीशान कादरी के बीच भी मनमोटाव देखने को मिला।

Bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE@ JIOHOTSTAR बिग बॉस-19

बिग बॉस-19 में बुधवार का काफी खास रहा और राशन का बंटवारा हुआ था। घर की कैप्टन फरहाना भट्ट ने सभी को उनके खेल के हिसाब से नंबर दिए और उन्ही नंबर्स के हिसाब से घर में राशन पहुंचा। दिनभर घरवालों की मजाक मस्ती के साथ फाइट चलती रही। रोजाना की तरह एक बार फिर शहबाज ने घरवालों को खूब एंटरटेन किया और जमकर मस्ती की। लेकिन इसी बीच अंडा चोरी की मस्ती दो पक्के दोस्तों के बीच झगड़े की वजह बन गई। ये दो पक्के दोस्त हैं अमाल मलिक और जीशान कादरी। दोनों के बीच अंडों को लेकर मनमोटाव देखने को मिला। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शहबाज ने अपने स्वभाव के मुताबिक एक बार फिर बीते रोज राज में मस्ती की। रात में शहबाज ने चुपके से प्रणीत मोरे के बैड से अंडे चुरा लिए। इसके बाद इन अंडों को जीशान के पास रख दिया। लेकिन जीशान ने इन अंडों को अशनूर को वापस कर दिया। साथ ही ये भी कहा कि मैं अंडे नहीं खाता, लेकिन मस्ती के लिए ये सब किया है। लेकिन ये बात अमाल को पसंद नहीं आई और जीशान को फटकार लगा दी। अमाल की बात पर जीशान भी बिफर गए और दोनों के बीच शांति से हुआ ये झगड़ा मनमोटाव में बदल गया। 

फरहाना और अशनूर के बीच फिर दिखी फाइट

बिग बॉस 19 के नए एपिसोड में अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।  बिग बॉस घरवालों को असेंबली रूम में इकट्ठा होने के लिए बोलते हैं। साथ ही  घर की कैप्टन फरहाना को शो के प्रति घरवालों की क्षमता को रैंक करना है। फरहाना ने सबसे पहले गौरव खन्ना पर हमला करते हुए कहा, जीके, अपने शब्दों को जुबान पर लाएं जो भी आप सोचते हों। फिर उन्होंने मृदुल के बारे में बात की और कहा, मृदुल इनका इस घर में मकसद है, कुछ किए बिना ही आगे बढ़ना। फरहाना ने फिर अशनूर पर अपनी राय व्यक्त की और उन्हें पाखंडी कहा। इससे अभिनेत्री निराश हो गईं और उन्होंने फरहाना को जवाब देते हुए कहा, पाखंड का स्तर आपका है मेरा नहीं। फरहाना ने फिर कहा, वो मेरी परवरिश नहीं है आपकी तरह।