A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस-19 के घर में खिलने लगा एक और प्यार का फूल? रोते-रोते खुल गई पोल, नेहल ने भी कर दिया इशारा

बिग बॉस-19 के घर में खिलने लगा एक और प्यार का फूल? रोते-रोते खुल गई पोल, नेहल ने भी कर दिया इशारा

बिग बॉस के घर में अब तक कई जोड़ियां बनी हैं। अब एक और नए प्रेमी जोड़ी की चर्चा शुरू हो गई है। फैन्स का मानना है कि अब एक और प्यार का फूल बिग बॉस-19 के घर में खिलने वाला है।

Abhishek Bajaj And Ashnoor Kaur- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR अभिषेक बजाज और अशनूर कौर

बिग बॉस-19 अब तक 25 दिन पूरे कर चुका है और 2 कंटेस्टेंट्स घर से बाहर भी हो गए हैं। घर के अंदर रहने वाले कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी भी अब टूट गई है क्योंकि नगमा को एलिमिनेट कर दिया गया है। अब प्रेमी पंछियों के इस जोड़े में से एक केवल एक ही घर के अंदर है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस-19 के घर में एक और प्यार का फूल खिलने वाला है। ये हम नहीं बल्कि बिग बॉस-19 के फैन्स कह रहे हैं। ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर और अभिषेक बजाज हैं। दोनों के बीच बीते रोज के एपिसोड में खूब प्यार देखने को मिला है। जिसके बाद फैन्स दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने का अंदाजा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के इस नए रिश्ते के समीकरण को नेहल ने भी भांप लिया है। 

कैसे लगी दोनों की भनक?

दरअसल बीते रोज बिग बॉस ने नॉमिनेशन का टास्क रखा था। लेकिन 24वें दिन नॉमिनेशन को लेकर टास्क शुरू होने ही वाला था कि कुछ लोगों ने इसकी पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी। लेकिन बिग बॉस के घर के नियम ऐसा करने की अनुमति नहीं देते। जिसके बाद बिग बॉस ने घर के कैप्टन अमाल मलिक को छोड़कर सभी को नॉमिनेट कर दिया था। इसके बाद फिर बिग बॉस ने सभी को मौका दिया कि वे 2 लोगों का नाम लेंगे जिन्हें भी वे घर से बाहर जाने से बचाना चाहते हैं। इस दौरान केवल 2 ही कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे जिन्हें किसी ने भी बचाने के लिए वोट नहीं किया। इनमें से एक रहे बसीर अली और अभिषेक बजाज। घर के अंदर अभिषेक की अशनूर और आवेज से अच्छी दोस्ती है।

जब अशनूर और आवेज दोनों ने ही अभिषेक को नहीं बचाया तो उनका मुंह उतर गया। जिसके बाद अशनूर को भी बुरा लगा और उन्होंने अभिषेक को मनाया भी। बाद में दोनों के बीच एक डील हुई कि अशनूर भी अपने दोस्त अभिषेक के बदले के कुछ काम करेगी। दोनों के बीच इस कैमिस्ट्री को देख नेहल को प्यार का अंदाजा हो गया। अगले दिन जब सुबह हुई तो नेहल ने इस बात को प्वाइंट आउट भी किया। हालांकि किसी और घर वाले ने इसको लेकर कोई खास ध्यान नहीं दिया। वहीं फैन्स ने इस बात को पकड़ा और दोनों के बीच प्यार का अंदाजा लगाया। हालांकि अभी तक इसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हो पाई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या ये दोनों की दोस्ती प्यार में बदल पाती है या नहीं।