1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कुनिका बनीं कैप्टन तो कट्टर दुश्मन की आंखों से निकला पानी, बॉडी बिल्डर हीरो को रोते देख लोग बोले- 'घड़ियाली...'

कुनिका बनीं कैप्टन तो कट्टर दुश्मन की आंखों से निकला पानी, बॉडी बिल्डर हीरो को रोते देख लोग बोले- 'घड़ियाली...'

कुनिका सदानंद बिग बॉस-19 की पहली कैप्टन बनी हैं और फरहाना भट्ट की वापसी भी घर में हो गई है। वहीं कुनिका के कैप्टन बनते ही अभिषेक बजाज की आंखों से भी आंसू फूट पड़े हैं।

Kunika Sadanand And Abhishek Bajaj- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज

बिग बॉस-19 के 6 दिन पूरे हो गए हैं और बीते रोज के एपिसोड में हाउस को पहला कैप्टन मिल गया है। कुनिका सदानंद घर की पहली कैप्टन बनी हैं और काफी झगड़ों के बाद उन्हें ये ताज मिला है। इसके लिए बीते एपिसोड में शुरू हुआ टास्क छटवें दिन भी चलता रहा और आखिरकार कुनिका सदानंद को कैप्टन बनाया गया। लेकिन कुनिका के जीतते ही कैप्टन के एक और दावेदार रहे अभिषेक बजाज की आंखों से आंसू बह पड़े। अभिषेक ने यहां रोते हुए अपनी मां को भी याद किया और कुनिका के कैप्टन बनने को भी खूब कोसा। 

सीजन की पहली कैप्टन हैं कुनिका

बता दें कि कुनिका अब इस सीजन की बिग बॉस घर में पहली कैप्टन बनी हैं। हालांकि कुनिका ने शुरू से ही बिना ताज के कैप्टन का काम किया है। दूसरे ही दिन कुनिका और अभिषेक के बीच दुश्मनी का माहौल देखने को मिला था। शुरू से ही अभिषेक और कुनिका एक तरह के कट्टर दुश्मन रहे हैं। अभिषेक के फैले हुए बिस्तर को लेकर भी कुनिका ने उन्हें एक बार नसीहत दी थी। लेकिन अभिषेक ने इसे कुनिका की तानाशाही बताया था और ये कहा था कि वे हुकुम चलाना चाहती हैं, लेकिन वे जैसे चाहते हैं वैसे ही रहेंगे। दोनों के बीच कई बार बहस भी हो चुकी है। एक बार किचिन में खाना बनाते समय कुछ तेल गिर जाने के बाद भी कुनिका ने अभिषेक को वहां पूरी तरह सफाई करने के लिए फटकार लगाई थी। लेकिन अभिषेक भी लगातार टक्कर की बहस करते दिखे और अपने एक्शन को जस्टिफाई करते दिखे थे। 

सीक्रेट रूम से घर पहुंची फरहाना

वहीं फरहाना भट्ट बीते दिनों से लगातार सीक्रेट रूम में हैं और अब तक गुपचुप जिंदगी जी रही हैं। हालांकि फरहाना वहां से लगातार लाइव जुड़ी हुई हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। अब फरहाना की भी घर में वापसी हो गई है। फरहाना ने अभी तक गौरव खन्ना पर भरोसा जताया है और एप रूम का एक्सेस भी दिलाया है। फरहाना ने ही गौरव को वोट किया है और तान्या को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अब घर में मजा होने वाला है और लगातार धूम देखने को मिलने वाली है।