A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गैंग्स ऑफ वासेपुर के डेफिनेट से लेकर भोजपुरी की धक धक गर्ल, ये रही बिग बॉस-19 से सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

गैंग्स ऑफ वासेपुर के डेफिनेट से लेकर भोजपुरी की धक धक गर्ल, ये रही बिग बॉस-19 से सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

बिग बॉस-19 कल रविवार यानी 24 अगस्त से प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले हम आपको बताते हैं कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जिनसे अंदाजा लगेगा कि ये सीजन कैसा होने वाला है।

Bigg Boss 19 contestant- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AMAAL_MALLIK AND ZEESHAN बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट

सलमान खान का टीवी की दुनिया का सुपरहिट शो बिग बॉस-19 कल यानी 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस शो की शुरुआत में केवल 1 दिन का समय बचा है और अब तक 18 कंटेस्टेंट्स के नामों पर मुहर  लग गई है। गैंग्स ऑफ वासेपुर के राइटर लेकर  भोजपुरी की धक-धक गर्ल तक कई कलाकार यहां बिग बॉस के घर में आने की खबरों पर मुहर लगा चुके हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी लिखने वाले और फिल्म में डेफिनेट का किरदार निभाने वाले एक्टर-राइटर जीशान कादरी भी नजर आने वाले हैं। आइये जानते हैं पूरी लिस्ट।

अमाल मलिक: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक बिग बॉस-19  सीजन में नजर आने वाले हैं। अमाल मलिक एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं और संगीत के सुपरहिट घराने से ताल्लुक रखते हैं। अमाल के भाई अरमान मलिक बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर हैं और उनके पिता डब्बू मलिक भी एक कामयाब कंपोजर और एक्टर हैं। अमाल के चाचा अनु मलिक भी संगीत की दुनिया के बड़े नाम हैं और उनके दादा सरदार मलिक ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है। अमाल मलिक बीते दिनों अपने परिवार के साथ कॉम्पिलिकेटेज रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे थे। 

जीशान कादरी: गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी लिखने वाले एक्टर राइटर जीशान कादरी ने फिल्म में डेफिनेट का किरदार भी निभाया था। अब जीशान बिग बॉस-19 में  नजर आने वाले हैं। जीशान एक एक्टर भी हैं और अब तक कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि जीशान को अभी तक केवल उनके डेफिनेट के किरदार ने ही सब से ज्यादा पहचान दिलाई है। अब देखना होगा कि बिग बॉस-19 में जीशान ऑडियंस के दिलों पर कितना असर छोड़ पाते हैं। 

माइक टाइसन: बॉक्सिंग की दुनिया बादशाह और हॉलीवुड सुपरस्टार  माइक टाइसन का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि माइक टाइसन इस शो में नजर आने वाले हैं। अब रविवार को इसकी सच्चाई सामने आएगी।

 

पायल धरे: ऑनलाइन गेमिंग और स्ट्रीमिंग की दुनिया में नाम कमा चुकी पायल गेमर पायल भी इस शो में नजर आने वाली हैं। पायल को यूट्यूब पर काफी लोग पसंद करते हैं और एक जानी-मानी पर्सनालिटी हैं। पायल को मोबाइल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर 2024 का भी अवॉर्ड मिला था। अब देखना होगा कि पायल बिग बॉस-19 में कितना असर छोड़ पाती हैं। 

नीलम गिरी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस को लेकर काफी तारीफें बटोरने वाली डांसर नीलम गिरी को भोजपुरी की धक-धक गर्ल भी कहा जाता है। नीलम गिरी भी बिग बॉस-19 में नजर आएंगी। नीलम ने 2021 में भोजपुरी फिल्म  बुलबुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक कई टीवी शो में अपने डांस की धूम मचा चुकी हैं। 

तान्या मित्तल: मिस एशिया टूरिज्म यूवर्स 2018 का खिताब जीतने वाली मॉडल और इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल भी बिग बॉस-19 में नजर आएंगी। पेशे से आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने वाली तान्या  बिजनेसवूमन हैं और कई सोशल अवेयरनेस एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब बिग बॉस-19 में नजर आने वाली हैं। 

अभिषेक बजाज: टीवी एक्टर अभिषेक बजाज भी बिग बॉस-19 में नजर आएंगे। अब तक अपने करियर में परवरिश टीवी शो में काम किया है। इसके साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में भी नजर आए थे। तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म बबली बाउंसर में भी अभिषेक ने काम किया है। साथ ही चंडीगढ़ के आशिक टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। 

कुनिक्का सदानंद: बिग बॉस-19 में कुनिक्का सदानंद एक वेटर्न एक्ट्रेस हैं और अब तक 110 से ज्यादा फिल्मों में कई तरह के किरदार कर चुके हैं। बेटा और गुमराह जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कुनिक्का अब बिग बॉस के घर में अपना जलवा दिखाएंगी। 

 पुनीत मोरे: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन पुनीत मोरे भी बिग बॉस-19 में अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार हैं। पुनीत एक आरजे रहे हैं और कंटेंट क्रिएटर हैं। अब तक कई सुपरहिट स्टैंडअप कॉमेडी शो दे चुके हैं। 

बशीर अली: एमटीवी स्प्लिट्सविला-10 के विजेता रहे एक्टर, मॉडल और टीवी पर्सनालिटी बशीर अली भी बिग बॉस-19 में  नजर आएंगे।  बशीर अब तक कुछ रियालिटी शोज का हिस्सा रहे हैं और रोडीज में भी नजर आ चुके हैं। अब बिग बॉस-19 के घर में अपना जलवा दिखाएंगे। 

शहनाज बडेशा: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के भाई शहनाज  बडेशा भी इस बार बिग बॉस-19 के घर में नजर आने वाले हैं। शहनाज एक एक्टर और सिंगर हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस की टिप्स शेयर करते रहते हैं। 

नगमा मिराजकर: बिग बॉस-19 में नजर आने वाली नगमा मिराजकर डिजिटल मीडिया क्रिएटर हैं। साथ ही मॉडलिंग की दुनिया में काफी सक्रिय रहती हैं। लंदन फैशन वीक में भी वॉक कर चुकी हैं और अब बिग बॉस के घर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

अवेज दरबार: अवेज दरबार एक पॉपुलर कोरियोग्रफार और यूट्यूबर हैं। टिकटॉक ने उन्हें काफी पहचान दिलाई है और अब लाखों लोग यूट्यूब पर अवेज को देखते हैं। अब अवेज बिग बॉस-19 के घर में अपनी पर्सनालिटी की गवाही देंगे। 

अशनूर कौर: टीवी  की दुनिया में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस कई रोल्स निभा चुकीं अशनूर  कौर महज 21 साल की हैं और अब तक  दर्जन भर से ज्यादा सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। टीवी की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस अशनूर बिग बॉस-19 के घर में अपनी अदाओं का जलवा दिखाएंगी। अब देखना होगा कि अशनूर यहां अपनी पर्सनालिटी की कितनी गहरी छाप छोड़ सकती हैं। 

 गौरव खन्ना: सीआईडी और अनुपमा जैसे कई   टीवी शो में काम कर चुके एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जीता था। अब गौरव बिग बॉस-19 के घर में भी नजर आने वाले हैं। गौरव यहां अपनी दमदार पर्सनालिटी से बिग बॉस-19 की ट्रॉफी जीतने की रेस में शामिल रहेंगे। 

मृदुल तिवारी: यूट्यूब पर कॉमेडी स्कैच बनाकर पॉपुलर हुए  एक्टर मृदुल तिवारी भी बिग बॉस-19 के घर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और अब बिग बॉस के घर में दिखेंगे। 

वाभिज दोराबजी: टीवी की दुनिया के पॉपुलर शो प्यार कि एक कहानी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वाभिज दोराबजी भी बिग बॉस-19 में नजर आएंगी। बीते सीजन के कंटेस्टेंट रहे विवियन डीसेना की पत्नी रहीं वाभिज ने उन्हें तलाक दे दिया था। अब इस सीजन में वे खुद अपने एक्स हसबैंड की जगह नजर आएंगी। 

धीरज धूपर: टीवी की दुनिया के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर मॉडलिंग की दुनिया के भी जाने-माने नाम हैं। ससुराल सिमर  का और कुंडली  भाग्य जैसे सीरियल्स में काम कर चुके  धीरज धूपर अब बिग बॉस-19 में दिखेंगे।