Bigg Boss 19 Premiere: अन्नु मलिक के भतीजे के साथ 15 कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री, अब शुरू हुई ट्रॉफी के लिए लड़ाई
बिग बॉस-19 का ग्रांड प्रीमियर आज जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने वाला है। चंद घंटे बचे हैं और डेढ़ दर्जन से ज्यादा संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। आइये देखते इस रियालिटी शो के लाइव अपडेट्स।

Bigg Boss-19: 'आज शुरू होगा डेमोक्रेसी का ऐसा खेल, कि सत्ता और कुर्सी का हिल जाएगा तालमेल', इस धांसू टैगलाइन के साथ बिग बॉस-19 आज अपने धमाकेदार ग्रांडप्रीमियर के साथ वापस लौट रहा है। करीब 4 महीने तक चलने वाले इस रियालिटी शो में रविवार यानी 24 अगस्त को सलमान खान खुद कंटेस्टेंट्स का घर में स्वागत करने वाले हैं। चंद घंटों के इंतजार के बाद ही ये बिग बॉस-19 कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से प्रीमियर होने लगेगा। इससे पहले हम आपको बताते हैं अब तक के संभावित और रूमर्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जिनके नाम सुर्खियों में हैं।
Live updates : 'आज शुरू होगा डेमोक्रेसी का ऐसा खेल', 4 महीने चलेगा बिग बॉस 19 का तांडव
-
August 24, 2025 11:45 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कंटेस्टेंट्स के जाते ही आने लगी फैन्स की प्रतिक्रिया, अशनूर ने X पर किया कब्जा
बिग बॉस-19 आज से शुरू हो गया है और सलमान खान ने सभी 16 कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर एंट्री दिला दी है। अब टीवी और शोबिज की दुनिया के ये सितारे यहां ट्रॉफी अपना कब्जा जमाना शुरू करेंगे। अब कंटेस्टेंट्स के अंदर जाते ही फैन्स के भी रुझान सामने आने लगे हैं। एक्स पर लोगों ने अशनूर को अपना पसंदीदा खिलाड़ी घोषित करना शुरू कर दिया है।
-
August 24, 2025 10:43 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
अमाल मलिक ने एंट्री लेते ही बिखेरा सुरों का समां, बनेंगे बिग बॉस-19 के 16वें सदस्य
बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने 16वें सदस्य के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। यहां स्टेज पर अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोहने का प्रयास किया है। अमाल मलिक बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे हैं। साथ ही उनके भाई अरमान मलिक भी सुपरहिट सिंगर हैं। अमाल के चाचा अनु मलिक जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। अब अमाल मलिक बिग बॉस में अपने संगीत से समां बांधते नजर आएंगे।
-
August 24, 2025 10:41 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने जीती बाजी, शहबाज बड़ेसा को दिखाया बाहर का रास्ता
बिग बॉस-19 के 15वें कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी बने। यहां यूट्यूबर मृदुल ने अपने कॉम्पटीशन शहबाज बडेसा को बाहर का रास्ता दिखाया है। सलमान खान ने अपने पॉपुलर नाटकीय अंदाज में दोनों में से किसी को चुना। हालांकि ये फैसला फैन्स ने वोटिंग के जरिए किया है। सलमान खान ने मृदुल को घर के अंदर का रास्ता दिखाया। अब मृदुल यहां अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं।
-
August 24, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
14वीं सदस्य बनीं कुनिका सदानंद, सलमान खान के साथ स्टेज पर की मस्ती
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने 14वें सदस्य के तौर पर बिग बॉस-19 में एंट्री ली है। कुनिका ने सलमान खान के साथ पहले भी काम किया है। अब लंबे समय बाद दोनों की मुलाकात हुई। 20 साल बाद सलमान खान से मिली कुनिका भी इस बार ट्रॉफी के लिए दम भरेंगी। कुनिका एक बेहतरीन एक्टर के साथ एक वकील भी हैं।
-
August 24, 2025 10:21 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
पवन सिंह ने दी 13वीं कंटेस्टेंट की दलील, यूपी-बिहार लूटने वाली हैं ये धमाकेदार डांसर
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल नाम से मशहूर डांसर नीलम गिरी ने बिग बॉस के घर में 13वें सदस्य के तौर पर एंट्री ली है। यहां नीलम ने आते ही धमाकेदार डांस दिखाया। साथ ही नीलम की दलील देते हुए पवन सिंह भी नजर आए हैं। नीलम यहां अपनी अदाओं और पर्सनालिटी का जलवा दिखाने वाली हैं।
-
August 24, 2025 10:17 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
12वीं सदस्य बनीं फरहाना भट्ट, बेवाक अंदाज में दिया एंट्रो, बताई जिंदगी की कहानी
कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी फरहाना भट्ट 12वीं सदस्य बनी हैं और बिग बॉस-19 में धूम मचाने के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर में रहने वाली फरहाना भट्ट एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हैं और एक्टिंग में भी काफी एक्टिव हैं। फरहाना सिंघम अगेन में बतौर रिपोर्टर की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
-
August 24, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने लगाया कॉमेडी का तड़का, आते ही सलमान को हंसाया
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने 11वें सदस्य के तौर पर बिग बॉस-19 में एंट्री ली है। यहां आते ही प्रणीत ने स्टेज पर कॉमेडी का तड़का लगाया है। यहां सलमान खान को भी हंसाने वाले प्रणीत ने आते ही धूम मचा दी है। अब प्रणीत घर में एंट्री ले चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या घर के अंदर अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं।
-
August 24, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
नतालिया जानोसजेक हैं घर की 10वीं कंटेस्टेंट, पोलेंड की एक्ट्रेस लगाए ठुमके
पोलैंड की रहने वाली एक्ट्रेस और इंटरनेशनल मॉडल नतालिया जानोसजेक ने बिग बॉस के घर में 10वें सदस्य के तौर पर एंट्री ली है। नतालिया अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नतालिया बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म वॉर-2 में नजर आई थीं। अब बिग बॉस-19 के घर में एंट्री ले चुकी हैं।
-
August 24, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने बिग बॉस-19 के 9वें सदस्य, रोमांटिक अंदाज में ली एंट्री
टीवी एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस-19 घर के 9वें सदस्य बने हैं। रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए गौरव ने एंट्री ली है। गौरव खन्ना फेमस टीवी एक्टर हैं और अब तक जीवन साथी में नील, सीआईडी में इंस्पेक्टर कविन और तेरे बिन में अक्षय की भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है। इन दिनों स्टार प्लस के अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे हैं।
-
August 24, 2025 9:54 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
बशीर अली और अभिषेक बजाज ने ली एंट्री
अब शो का ग्रांड प्रीमियर आगे बढ़ रहा है। अब तक सलमान खान ने 6 कंटेस्टेंट्स को घर में भेज दिया है। अब 7वें और 8वें कंटेस्टेंट्स के तौर पर बशीर अली और अभिषेक बजाज ने एंट्री ली है। अभिषेक बजाज एक एक्टर हैं और अब तक स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर-2 और बबली बाउंसर में नजर आए थे। वहीं बशीर एक मॉडल हैं और स्प्लिट्सविला जीत चुके है।
-
August 24, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कौन है वो मिस यूनिवर्स पेजेंट की कंटेस्टेंट, जो बिग बॉस में बनीं छठवीं सदस्य
निहाल चुदस्मा जो मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रिजेंट कर चुकीं हैं। अब निहाल को छठवीं सदस्य के तौर पर बिग बॉस-19 के घर में एंट्री दिलाई है। सलमान खान ने निहाल का स्वागत किया है।
-
August 24, 2025 9:41 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
बिग बॉस-19 का पहला प्रेमी जोड़ा, एंट्री में ही दिखाई रोमांस की झलकियां
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने बिग बॉस-19 में चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली है। साथ ही दोनों ने अपनी रोमांटिक कैमिस्ट्री भी दिखाई है। दोनों ने अपने रोमांटिक डांस के साथ एंट्री ली है। दोनों काफी समय से साथ हैं और अब दोनों एक साथ बिग बॉस-19 के घर में धूम मचाने वाली हैं।
-
August 24, 2025 9:28 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कौन हैं तान्या मित्तल, जिसके इंट्रो वीडियो ने ही दर्शकों को किया एंटरटेन
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल ने बिग बॉस-19 के घर की तीसरी सदस्य के तौर पर एंट्री ली है। तान्या का एंट्रो भी मजेदार अंदाज में हुआ है। तान्या ने जीशान से भी मुलाकात की है। तान्या के 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं। सलमान खान ने तान्या का मजेदार एंट्रो कराया और घर में स्वागत किया। साथ ही तान्या की रील्स भी स्टेज पर सलमान खान ने दिखाई हैं। साथ ही जीशान से तान्या को एक मुकुट भी पहनाया।
-
August 24, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
दबंगाई धरती पर जन्मा वासेपुर का डेफिनेट, अब बिग बॉस-19 में ली शानदार एंट्री
गैंग्स ऑफ वासेपुर में डेफिनेट का किरदार निभाने वाले एक्टर जीशान कादरी ने भी बिग बॉस-19 के घर में इस सीजन के दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। वासेपुर की दबंग धरती से आने वाले जीशान कादरी ने ही फिल्म की कहानी लिखी थी। सलमान खान ने जीशान का स्टेज पर स्वागत किया और बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले इस सीजन के दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं।
-
August 24, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
अशनूर कौर हैं बिग बॉस-19 की पहली कंटेस्टेंट्स, आते ही लगा दी स्टेज पर आग
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को सलमान खान ने बिग बॉस-19 के सेट पर बुला लिया है। इस सीजन में अशनूर ने पहले कंटेस्टेंट बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अशनूर ने यहां धमाकेदार अंदाज में स्टेज पर एंट्री ली और अपने डांस से लोगों का दिल जीता। अशनूर ने बताया कि वे 21 साल की उम्र में बिग बॉस-19 का विनर बनकर इतिहास रचना चाहती हैं। अशनूर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लंबे समय से काम कर रही हैं। फिल्म संजू और मनर्जियां जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही अशनूर कई टीवी सीरियल्स में दमदार किरदार निभा चुके हैं।
-
August 24, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
इस बार आपका एक ही मंत्र.... लोकतंत्र... सलमान खान और बिग बॉस ने बताया शो का फॉर्मेट
एंट्री सीन्स में घर की झलकियां दिखाई जा रही हैं। सलमान खान शो में एंट्री लेते हैं। इसका थीम काफी शानदार है और चमचमाते घर की झलकियां दिखा रहे हैं। सलमान खान ने बिग बॉस को दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर भी बताया है।
-
August 24, 2025 9:02 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
सलमान खान की धांसू अंदाज में एंट्री, शुरू हुई बिग बॉस-19 की धूम
बिग बॉस-19 का इंतजार खत्म हो गया है और सलमान खान ने ग्रांड प्रीमियर को होस्ट करना शुरू कर दिया है। यहां स्टेज पर सलमान खान की धाकड़ एंट्री कराई गई है। सलमान खान स्टेज पर पहुंचते ही बिग बॉस को पुकार रहे हैं। अब 4 महीने तक चलने वाले बिग बॉस-19 की आज शुरुआत हो चुकी है।
-
August 24, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
अरमान मलिक ने भाई के लिए किया चीयर्स, शेयर की खास पोस्ट
बता दें कि बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक बीते दिनों अपने पारिवारिक रिश्तों के लिए काफी सुर्खियों में रहे थे। अब अमाल मलिक बिग बॉस-19 में एंट्री लेने वाले हैं। इस खास मौके पर भाई अरमान मलिक ने एक मजेदार कैप्शन शेयर किया है। अरमान मलिक ने एक जीआईएफ वीडियो शेयर किया है और दूसरों को भी बेस्ट ऑफ लक बोला है।
-
August 24, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
सच्चे प्यार के सवाल पर खिलखिला उठे सलमान खान, नए प्रोमो की कॉमिक झलकियां
बिग बॉस-19 शुरू होने में कुछ ही समय बचा है और दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसका नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें ग्रांड प्रीमियर की बेहद फनी झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि कंटेस्टेंट्स सलमान खान से मसखरी करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी एक कंटेस्टेंट्स के सच्चे प्यार को लेकर पूछे गए सवाल पर खिलखिला उठे हैं। इसकी झलकियां नए प्रोमो में देखने को मिल रही हैं।
-
August 24, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कौन है बिग बॉस-19 की विदेशी गर्ल, जिसके ठुमकों ने मचाया तहलका
बिग बॉस-19 के ग्रांड प्रीमियर शुरू होने में चंद घंटे बचे हैं। हाल ही में कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो
शेयर किया है। जिसमें एक देसी और एक विदेशी डांसर अपनी अदाओं के जलवों की झलकियां दिखा रही हैं। ऐसे में देसी गर्ल को भोजपुरी इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल हैं। लेकिन विदेशी गर्ल के बारे में कम लोग ही जानते हैं। ये विदेशी गर्ल हैं नतालिया जेनोसजेक। यूरोप के देश पोलैंड की रहने वाली नताशा बिग बॉस-19 में नजर आने वाली हैं। नताशा एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें से चिकिन करी और हाउसफुल-5 में अच्छे किरदार निभाए थे। -
August 24, 2025 6:42 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
'आममें कॉन्फिडेंस की कमी है...' सामने आई बिग बॉस-19 की तकरार
चंद घंटों में प्यार दोस्ती और तकरार का सिलसिला शुरू होने वाला है। बिग बॉस-19 का ग्रांड प्रीमियर लेकर सलमान खान आने वाले हैं। अब तक शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में कलर्स ने पहले ही तकरार की क्लिप शेयर कर दी है। इस क्लिप में सलमान खान के सामने 2 कंटेस्टेंट्स भिड़ गए हैं।
https://www.instagram.com/reel/DNvF-kjXKRp/?utm_source=ig_web_copy_link&...
-
August 24, 2025 6:15 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
ऐसा पहली बार हुआ 17-18 सालों में... पर नाचेंगे सलमान खान
इस बार बिग बॉस-19 काफी धमाकेदार होने वाला है। आज रात जियो हॉटस्टार पर 9 बजे इसका ग्रांड प्रीमियर शुरू हो जाएगा। साथ ही यहां धमाकेदार डांस परफोर्मेंस होने वाले हैं। सलमान खान खुद भी एक सुपरहिट गाने पर धमाकेदार ठुमकेन लगाते नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर इसकी झलकियां भी शेयर की गई हैं। इसके साथ ही यूपी बिहार को भी एक बार फिर अपने डांस से लूटने एक बेहतरीन डांसर भी नजर आने वाली हैं। चंद घंटों बाद इसकी धूम शुरू हो जाएगी। तब तक आप इन प्रोमो में दिखिए धूम का अंदाजा।
-
August 24, 2025 5:55 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
टीवी और जियो हॉटस्टार पर अलग है शो की टाइमिंग
बता दें कि बिग बॉस-19 के ग्रांड प्रीमियर में चंद घंटे बचे हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ शो के फैन्स को बइसका बेसब्री से इंतजार है। अब ये इंतजार चंद घंटों का बचा है। सलमान खान रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस-19 का ग्रांड प्रीमियर शुरू कर देंगे। वहीं इस शो को कलर्स टीवी पर 10.30 बजे देखा जा सकता है। बिग बॉस ने अपने आधिकारिक पेज पर इसकी जानकारी दी है।
-
August 24, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
घरवालों की बनेगी सरकार
इस बार घरवालों की सरकार बनने वाली है कलर्स टीवी पर ये शो राज 10.30 बजे और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे प्रीमियर होगा। बिग बॉस-19 काफी दिलचस्प लग रहा है और इस बार का थीम डेमोक्रेसी के इर्दगिर्द घूम रहा है। इसके प्रोमो में भी सलमान खान नेता के भेष में दिखे थे। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बॉस-19 के घर के अंदर भी कुर्सी का सियासी खेल देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस में पहली बार है जब असेंबली का सेटअप बनाया गया है। इसमें दो पक्षों के लिए अलग-अलग रो तैयार की गई है और एक स्पीकर की भी जगह बनाई गई है।
-
August 24, 2025 4:22 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
ये रही संभावित कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
बिग बॉस-19 में इस बार काफी शानदार कंटे्टेंट्स आ रहे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर जिनके नाम चल रहे हैं या फिर इनमें से कुछ लोगों ने खुद ही इस बात के संकेत दिए हैं। इनमें से टीवी और एक्टिंग की दुनिया के साथ कुछ रियालिटी शो के विजेता कंटेस्टेंट्स भी हैं। शहनाज गिल जो बिग बॉस-13 सीजन में काफी सुर्खियां बटोरते रहे थे उनके भाई नजर आएंगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के राइटर जीशान कादरी का भी नाम चल रहा है। ये रही पूरी लिस्ट-अमाल मलिक, जीशान कादरी, माइक टाइसन, पायल धरे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, कुनिक्का सदानंद, पुनीत मोरे, बशीर अली, शहनाज बडेशा, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, वाभिज दोराबजी, धीरज धूपर।