A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19: मालती चाहर की राजनीति का हुआ बंटाधार, फरहाना भट्ट की चालाकी पड़ी भारी, अमाल-बसीर बने 'बलि का बकरा'

Bigg Boss 19: मालती चाहर की राजनीति का हुआ बंटाधार, फरहाना भट्ट की चालाकी पड़ी भारी, अमाल-बसीर बने 'बलि का बकरा'

20 अक्टूबर के एपिसोड में बिग बॉस 19 के घर में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है। इस लड़ाई में फरहाना ने अमाल और बसीर को भी घसीटा, जिसके बाद वह हैरान रह गए।

bigg boss 19- India TV Hindi Image Source : SCREEN GRAB FROM COLORS TV मालती चाहर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में फंसे अमाल-बसीर

बिग बॉस 19 के घर में हुई ताजा लड़ाई एक और गरमागरम मामले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। अब मालती चाहर और फरहाना भट्ट में खतरनाक लड़ाई देखने को मिली। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों की लड़ाई में फरहाना अमाल और बसीर का भी नाम लेती हैं। इसमें मालती चाहर कहती हैं, 'इसकी तो शकल देख के गुस्सा आता है मुझे।' जवाब में फरहाना भट्ट उन्हें लड़ने के लिए उकसाती हैं और कहती है, 'तो तू दिखा न गुस्सा बहन, अंदर नहीं रखते गुस्सा वो हानिकारक होता है।'

मालती चाहर-फरहाना भट्ट में छिड़ी जंग

वे एक-दूसरे के प्रति कुछ ऐसा कहते है, जिसे सुन सभी हैरान हो जाते हैं। दोनों आपस में लड़ते दिखाई देते हैं। बाकी प्रतियोगी बस इस शो का आनंद लेते हैं और इसे 'आज की वैम्प डायरीज' कहते हैं। इसके तुरंत बाद, फरहाना भट्ट कहती हैं, 'तूने कल मेरा नाम लिया कि तू लप्पू है, जब की तू सबसे बड़ी फ़ुट्टू है दुनिया की।' मालती चाहर उन्हें मुंह बंद करने के लिए कहती है। फरहाना कहती है कि अमाल मलिक और बसीर अली के साथ मालती चाहर के रिश्ते सिर्फ मतलब के हैं।

फरहाना ने मालती पर साधा निशाना

यह लड़ाई फरहाना के इस दावे के साथ शुरू होती है कि 34 साल की स्टार कई लोगों के साथ दोस्ती बनाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें लगातार दरकिनार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा, 'आप चाहती थीं कि आपका समीकरण बसीर के साथ बनाए, फिर चलो बसीर नहीं अमाल ही सही, लेकिन अमाल ने इसको एक पैसे की घास नहीं डाली। न ही आपका कोई दोस्त है और आप थाली के बैंगन से भी बत्तर हो चुकी हैं।' जवाब तुरंत आया कि वह बिग बॉस 19 के घर में अकेले आई हैं और अकेले ही बाहर निकलेंगी, जैसा कि दूसरों ने किया है। फरहाना भट्ट ने शो के प्रीव्यू में अपनी आखिरी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'अब तुम मजबूरियों में अकेली हो क्योंकि कोई तुम्हें स्वीकार नहीं कर रहा।'

ये भी पढ़ें-

घायल हाथ लिए दिवाली पार्टी से बाहर निकली ऋचा चड्ढा, अली फजल ने पैपराजी से किया प्रोटेक्ट, वीडियो वायरल

दिवाली की छुट्टियों में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा डोज