A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19: शुभी जोशी ने आवेज दरबार पर लगाया गंभीर आरोप, भड़की नगमा मिराजकर, कहा- 'अगर यह रिश्ता…'

Bigg Boss 19: शुभी जोशी ने आवेज दरबार पर लगाया गंभीर आरोप, भड़की नगमा मिराजकर, कहा- 'अगर यह रिश्ता…'

'बिग बॉस 19' के आवेज दरबार पर शुभी जोशी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब नगमा मिराजकर ने इस खबर को खारिज करते हुए सच का खुलासा किया है।

Awez Darbar- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@NAGMAMIRAJKAR आवेज दरबार और नगमा मिराजकर

'बिग बॉस 19' की एक्स कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर ने हाल ही में शो में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की और अपने मंगेतर, आवेज दरबार को लेकर चल रहे दावों पर भी बात की। बिग बॉस सीजन 19 के घर से बाहर होने के बाद नगमा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में अपने अनुभव, अपने रिश्ते और शुभी जोशी के लगाए गए आरोपों पर रिएक्ट किया है।

नगमा ने आवेज दरबार पर लगे आरोप पर तोड़ी चुप्पी 

बातचीत के दौरान, नगमा मिराजकर से शुभी जोशी से जुड़े हालिया विवादों के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने आवेज दरबार को 'चालबाज' बताया था। नगमा ने चल रहे विवादों पर बहस करने के बजाय, आवेज के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान देते हुए, शांति से जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हम एक-दूसरे के साथ बहुत ओपन रहते हैं और ट्रांसपेरेंसी बनाए रखते हैं जो कुछ भी हुआ, मैं उस दौरान उनके साथ नहीं थी, इसलिए मैं आवेज पर कोई फैसला नहीं सुनाऊंगी। वह इस समय बिग बॉस के घर में हैं और अपना बचाव नहीं कर सकते। उसने क्या किया है क्या नहीं ये तो वहीं बात सकते हैं।'

आवेज दरबार के सपोर्ट में उतरी नगमा

नगमा ने खुलासा किया कि लगातार चल रहे दावों के बावजूद, वह आवेज का पूरा समर्थन करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईमानदारी और विश्वास ही उनके रिश्ते की नींव हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनके साथ खड़ी हूं। वह इस समय बिग बॉस के अंदर हैं और मैं चाहती हूं कि वह जीत जाए। मैं नहीं चाहती कि वह जल्दी बाहर जाएं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ट्रॉफी लेकर लौटेंगे।' 

आवेज दरबार-नगमा मिराजकर की कास बॉन्ड

उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश की है। हमने जो कुछ भी सहा है, उसके बाद अब हम साथ मिलकर एक नए सफर पर निकल रहे हैं। हम शादी जैसी खूबसूरत चीज की ओर बढ़ रहे हैं और यह एक अलग एहसास है, जिसे का मैं अब और इंतजार नहीं करना चाहती हूं।'

नगमा मिराजकर कब कर रही हैं शादी?

नगमा ने आगे बताया कि आवेज दरबार के 'बिग बॉस 19' के घर से वापस आने के बाद वे अपने परिवारों के साथ जिंदगी के इस नए पड़ाव का जश्न मनाने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी उनके लिए अगला कदम है और वह इस सफर की शुरुआत के लिए वह बहुत एक्साइटेड हैं। नगमा और आवेज इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें-

'जब तक आप किसी को लूट नहीं रहे...', अक्षय कुमार ने खुद को मिले 'मनी माइंडेड' टैग पर किया रिएक्ट, दिया जवाब

तब्बू से कम हसीन नहीं हैं उनकी बड़ी बहन, कभी बॉलीवुड पर करती थीं राज, नाक पर रहता था गुस्सा