बिग बॉस 19: 'भैया और सैंया...' के गेम में फंसी कंटेस्टेंट, सलमान खान से पड़ी फटकार, सकपका के छुपाने लगी मुंह
बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान 'भैया और सैंया' वाला गेम खेलने को लेकर एक कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

‘बिग बॉस 19’ का ये हफ्ता ड्रामे और लड़ाई-झगड़ों से भरा रहा और अब इसका असर 'वीकेंड का वार' में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया, जिससे पता चलता है कि इस बार खुद को बॉस कहने वालीं तान्या मित्तल को जमकर फटकार पड़ने वाली है। सुपरस्टार सलमान खान तमाम घरवालों के सामने तान्या मित्तल के गेम का भांडा फोड़ते और उन्हें रियेलिटी चेक देते नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी अशनूर कौर को बॉडी शेम करने के चलते तान्या मित्तल सलमान खान के निशाने पर थीं और उनके साथ-साथ नीलम गिरि भी गॉसिप के चलते लपेटे में आ गई थीं।
एक्सपोज होंगी तान्या मित्तल
अब इस वीकेंड का वार में सलमान खान, तान्या के पूरे गेम की पोल-पट्टी खोलते नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड की क्लिप सामने आई है, जिसमें सलमान, तान्या की उस साजिश का भांडा फोड़ते नजर आए, जिसमें वह घरवालों को अमाल मलिक के खिलाफ भड़काना चाह रही थीं। इस प्रोमो में सलमान खान तान्या को लताड़ते दिखाई दे रहे हैं और तान्या सकपका कर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
फ्लॉप हुआ तान्या का प्लान
नए प्रोमो में सलमान कहते हैं- 'तान्या, आपका नॉमिनेशन जो आपने प्लान किया था, वो तो फ्लॉप हो गया। बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया गया। आपने इतना बिल्डअप किया कि सबके सामने अमाल को ‘भैया’ बोलूंगी, जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं। लेकिन, किसी को फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकतीं। अगर यही आपको गेम है तो वाह, क्या गेम है आपका।' सलमान की बात सुनकर जहां तान्या मित्तल परेशान नजर आईं, वहीं अमाल हंसते नजर आए।
क्या है मामला?
दरअसल, पिछले दिनों तान्या ने दावा किया था कि वह अमाल मलिक को भाई मानती हैं। यही नहीं, उन्होंने एक एपिसोड में पूरे घर के सामने अमाल को 'भैया' भी कह दिया और फिर पूरे हफ्ते तान्या यही चाल चलती नजर आईं। नॉमिनेशन के दौरान भी वह अमाल को नॉमिनेट करना चाहती थीं। उन्होंने बिग बॉस से अमाल को नॉमिनेट करने का मौका मांगा, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला।
डबल नॉमिनेशन की लटकी तलवार
दूसरी तरफ चर्चा है कि इस हफ्ते बिग बॉस में दूसरा डबल एविक्शन देखने को मिलेगा। इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं, जिनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरि और फरहाना भट्ट के नाम शामिल हैं। बिग बॉस की पल-पल की खबर देने वाले सोशल मीडिया पेज के अनुसार, इस हफ्ते अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः 'उसके लिए गोली भी खा लूंगी...' रश्मिका मंदाना का इजहार ए इश्क, खुलकर बोलीं- विजय देवरकोंडा से शादी करूंगी