A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19: सलमान खान ने नीलम गिरी को लगाई फटकार, कहा- 'आप में विजेता के गुण...'

Bigg Boss 19: सलमान खान ने नीलम गिरी को लगाई फटकार, कहा- 'आप में विजेता के गुण...'

'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड तब इंटेंस हो गया, जब होस्ट सलमान खान ने नीलम की क्लास लगाई। उनके गेमप्ले पर सवाल उठाए और उनकी इंडिविजुअलिटी पर बात की।

Salman khan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR नीलम गिरी की सलमान खान ने लगाई क्लास

'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड काफी मजेदार रहा है, जो तब इंटेंस हो गया जब होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट नीलम को उनकी गलती गिनाई। साथ सुपरस्टार ने उनके गेमप्ले पर सवाल उठाए और उनकी इंडिविजुअलिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह खुद के दम पर कुछ नहीं कर रही हैं। सलमान ने यह भी कहा कि नीलम घर में अपनी पहचान बनाने के बजाय गॉसिप करने और अफवाहें फैलाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

नीलम गिरी का खेल हुआ बर्बाद

सलमान ने घर के अंदर नीलम के कामों पर मजाक उड़ाते हुए सवाल उठाए। उन्होंने मजाक उड़ाया और कहा, 'बाहर आपका कोई प्रोफेशन वेट कर रहा है? नीलम का नया करियर ब्रेकिंग न्यूज़ है।' उन्होंने आगे कहा, 'इसने पूरा सीजन इधर की बात उधर की है। न दोस्त देखा, न दुश्मन... हर जगह बराबर की आग लगाई है।' उनकी बातों से पता चला कि नीलम ने अपना ज्यादातर समय कंटेस्टेंट्स को जानकारी देने में बर्बाद किया, जिसके उनके खेल पर बुरा असर पड़ा, बजाय इसके कि वे मजबूत इंडिविजुअल मूव्स करें।

नीलम पर भड़के सलमान खान

उनकी गॉसिप की आदत को और हाईलाइट करने के लिए, सलमान ने नीलम से आज की ब्रेकिंग न्यूज शेयर करने को कहा। उन्होंने कहा, 'आप छोटी से छोटी बात की खबर फटाक से फैला देती हैं।' फिर उन्होंने बताया कि उनका गेम हमेशा दूसरों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। पहले, तान्या आपकी दुनिया थी। अब जब तान्या 2.0 आ गई है तो आप बेचारी हैं और अकेली। आपके पास NK बनने के अलावा और कुछ करने को नहीं था। मेरा मतलब नीलम खबरी... आपका गेम दूसरों पर डिपेंडेंट है।'

इस कंटेस्टेंट में नहीं है विनर जैसी क्वालिटी

सलमान ने आगे कहा, 'आपने इस घर में 11 हफ्ते बिना कोई इंडिविजुअलिटी दिखाए बिताए हैं। हमने आपमें विनर जैसी क्वालिटी कभी नहीं देखी।' उन्होंने उन्हें डबल गेम खेलने के लिए टोका और उन घटनाओं की याद दिलाई, जिनसे उनकी इनकंसिस्टेंसी सामने आई। सलमान ने साफ-साफ कहा, 'नीलम... तुम डबल गेम खेल रही हो। कुछ लोग तो तुम्हें डोगला भी समझते हैं। हमें शुरू में लगा था कि तुममें पोटेंशियल है, लेकिन इन 11 हफ्तों में, हमने तुम्हें कभी सोलो नहीं देखा।'

ये भी पढे़ं-

विदेश में पुलिस के फेर में उलझा भाई, तो एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, रोते हुए कट रहीं रातें, अब छलका दर्द

रिलीज से पहले विवादों में रही 2025 की ये फिल्म, निर्देशक को मिली थी धमकियां, अब ओटीटी पर देगी दस्तक