A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को लगेगा डबल झटका, इन दो सदस्यों का घर पत्ता होगा साफ!

बिग बॉस 19: वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को लगेगा डबल झटका, इन दो सदस्यों का घर पत्ता होगा साफ!

बिग बॉस 19 का फिनाले नजदीक है और एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का सफर भी खत्म होते जा रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले अशनूर कौर के बाहर होने की खबरें जोरों पर हैं और अब एक और सदस्य के आउट होने की चर्चा तेज हो गई है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY बिग बॉस 19

रियेलिटी शो बिग बॉस 19 को जल्दी ही इसका विनर मिलने वाला है। शो के ग्रैंड फिनाले को अब बस एक ही हफ्ता बचा है और शो को इसके टॉप 6 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं। शो से पिछले दिनों कुनिका सदानंद का सफर खत्म हो गया और अब इस वीकेंड का वार में अशनूर कौर के बाहर होने की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में शो का नया प्रोमो भी आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान अशनूर को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। अशनूर ने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से मारने की कोशिश की थी, जिसे लेकर सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई। साथ ही इस प्रोमो से ये हिंट भी मिला कि अब शो से अशनूर का सफर खत्म होने वाला है। इस बीच शो से एक और सदस्य का सफर खत्म होने की चर्चा जोरों पर है।

गौरव खन्ना को छोड़ सभी कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट

पिछले दिनों घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसे जीतकर गौरव खन्ना शो के पहले फाइनलिस्ट भी बन गए और घर के कप्तान भी। इसी के साथ गौरव तो घर से बेघर होने के लिए होने वाले नॉमिनेशन से बच गए और उन्हें छोड़कर बाकि सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए। यानी इस हफ्ते सभी घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। कहा जा रहा है कि पहले वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होने वाला था, लेकिन फिजिकल वायलेंस के चलते अशनूर कौर शो से बाहर हो जाएंगी। उनके अलावा शो से शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा के भी आउट होने की चर्चा है।

शहबाज हुए बेघर

बिग बॉस की अपडेट देने वाले पेज 'बिग बॉस खबरी' के अनुसार शहबाज बदेशा इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। शहबाज को कम वोट्स के चलते घर से बेघर होना पड़ेगा। जी हां, शहनाज गिल के भाई शहबाज को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ेगा। हालांकि, इसका अनाउंसमेंट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे और इसी के साथ घर को इसके टॉप 6 सदस्य भी मिल जाएंगे। अशनूर और शहबाज के एविक्शन के बाद घर में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल बचेंगे।

कौन होगा विनर?

बिग बॉस 19 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, ये सवाल तेज हो गए हैं कि बिग बॉस के इस सीजन का विनर कौन होगा। वोटिंग ट्रेंड्स की बात करें तो बिग बॉस वोट इन के अनुसार, वोटिंग ट्रेंड में मालती चाहर, अमाल मलिक बॉटम 2 में हैं। वहीं प्रणित मोरे 8907 वोट के साथ टॉप पर हैं, उनके बाद तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और फिर गौरव खन्ना हैं। हालांकि, इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है ये आज के वीकेंड का वार में पता चलेगा और शो का विनर कौन होगा, इसका फैसला भी आने वाले 7 दिनों में हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः 15 करोड़ में बनी ब्लॉकबस्टर, बिना हीरो के कमा डाले 912 करोड़, 3 फिल्में करके बड़े पर्दे से ओझल हुई लीड हीरोइन
विदेशी पति से दुखी सेलिना जेटली, खुद को बताया 'ब्रोकेन हार्ट मदर', बोलीं- 'मेरे बच्चों को इसमें...'