A
Hindi News मनोरंजन टीवी बिग बॉस 19: अब फरहाना-तान्या में भी पड़ी फूट, देखकर चौंके कुनिका के बेटे अयान, हैरानी भरी नजरों से देखते रहे अमाल

बिग बॉस 19: अब फरहाना-तान्या में भी पड़ी फूट, देखकर चौंके कुनिका के बेटे अयान, हैरानी भरी नजरों से देखते रहे अमाल

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू हो चुका है। घरवालों के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। इस बीच तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच की तनातनी ने सबको हैरान कर दिया। कुनिका सदानंद के बेटे अयान भी इस पर काफी हैरान दिखे।

bigg Boss 19- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 का फिनाले अब कुछ ही दूर है, जिसके चलते सभी घरवाले जीत की रेस में खुद को बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ बिग बॉस 19 में वो हफ्ता भी आ गया, जिसका शो के कंटेस्टेंट्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। हम बात कर रहे हैं फैमिली वीक की, जिसकी शुरुआत कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की एंट्री के साथ हुई। अयान के आते ही कुनिका का चेहरा खुशी से चमक उठा तो दूसरी तरफ घर में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच तनातनी ने सबको हैरान कर दिया। दिन भर एक-दूसरे के साथ रहने वालीं तान्या और फरहाना का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दोनों के बीच कुछ टेंशन देखने को मिल रही है और इस पर अयान और अमाल हैरान नजर आ रहे हैं।

तान्या-फरहाना के बीच टेंशन

तान्या, फरहाना से तब नाराज हो जाती हैं जब वह उनके बगल में थूकने लगती हैं। इस पर तान्या कहती हैं- 'यहां पर थूक मत।' ये सुनकर फरहाना चिढ़ जाती हैं और जवाब में कहती हैं- 'यार मेरा दिमाग खराब मत करो। जानबूझकर चीजें पॉइंट आउट कर रही है। ठीक कर खुद को। ये सब मेरे साथ मत करो तान्या।' जवाब में तान्या ने कहा- 'कोई डरता नहीं है तुमसे, कोई गुलाम नहीं है तुम्हारा यार यहां।'

फरहाना का चढ़ा पारा

तान्या की बात सुनकर फरहाना कहती हैं कि 'तुम गुलाम बनने पर तुली हो। कोई तुम्हे मेरा गुलाम नहीं बना रहा है यहां।' तान्या और फरहाना के बीच का ये तनाव देखकर कुनिका सदानंद के बेटे अयान भी हैरान रह जाते हैं और दूसरी तरफ अमाल और शहबाज भी दोनों का चेहरा ताकते रह जाते हैं। कुनिका के बेटे तान्या और फरहाना का झगड़ा देखकर कहते हैं- 'अभी दो मिनट पहले आप दोनों एक-दूसरे को खाना खिला रहे थे।' इस पर फरहाना जवाब में कहती हैं- ऐसा ही होता है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

घर में होगी गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की एंट्री

दूसरी तरफ घर में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला फैमिली वीक में एंट्री करती नजर आएंगी, जिन्हें देखते ही गौरव खन्ना का चेहरा खिल जाता है और इमोशनल होकर वह आकांक्षा को गले लगा लेते हैं। इसके बाद गौरव अपनी पत्नी पर खुलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं और ये देखकर अमाल उनसे कहते हैं कि उन्होंने आंखें बंद कर ली थीं और कुछ नहीं देखा। बता दें, अब तक आकांक्षा बाहर गौरव को लेकर किसी तरह की टिप्पणी या पोस्ट करती नहीं दिखी हैं, जिसके चलते गौरव के फैंस आकांक्षा से काफी नाराज हैं।

ये भी पढ़ेंः इंग्लिश लिटरेचर की ज्ञानी है शाहरुख की ये हीरोइन, सनातन के लिए छोड़ा ईसाई धर्म, धनुष से पंगा लेना पड़ा था भारी
इस हफ्ते थिएटर में ये 9 साउथ की फिल्में होंगी रिलीज, इन स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका