A
Hindi News मनोरंजन टीवी सुसाइड करना चाहती थी बिग बॉस 19 की ये कंटेस्टेंट, पिता के फैसले से हो गई थी परेशान, फिर मां ने बचाई जिंदगी

सुसाइड करना चाहती थी बिग बॉस 19 की ये कंटेस्टेंट, पिता के फैसले से हो गई थी परेशान, फिर मां ने बचाई जिंदगी

'बिग बॉस 19' में 8 सितंबर के एपिसोड में कई जोड़ियां को नॉमिनेट किया गया। इस दौरान कुनिका ने तान्या की मां को लेकर बुरा-भला बोला, जिसके बाद वह रोने लगी और उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां की वजह से आज वह इस मुकाम पर है।

Bigg Boss 19- India TV Hindi Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR बिग बॉस 19 कंटेंटेस्ट

'बिग बॉस 19' अपने हैरान करने वाले ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में भी हर बार की तरह कई लोग दोस्त से दुश्मन बने, गठबंधन बदले और घर में चौंकाने वाली सजाएं देखने को मिल चुकी हैं। अब आज के एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद घर में बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिला। नगमा मिराजकर और अवेज दरबार को सुर्खियों में ला दिया है, जब अभिषेक बजाज की एक गलती की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। वहीं, दूसरी ओर तान्या मित्तल को कुनिका सदानंद ने उनकी मां के बारे में बुरा-भला बोलकर उन्हें रुला दिया। इस दौरान तान्या ने बिग बॉस के घर में खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा था जब वह सुसाइड करना चाहती थी।

कुनिका ने किया तान्या मित्तल का अपमान

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर डायरेक्टली नॉमिनेशन में पहुंच गए, जिसके बाद गौरव खन्ना और तान्या मित्तल को नॉमिनेशन टास्क के लिए भेजा गया। इस दौरान कुनिका सदानंद जब तान्या को नॉमिनेट करने गई तो उन्होंने एक बार फिर उनके पालन-पोषण, संस्कार और शिक्षा के बारे में बात की और उनकी मां की परवरिश पर सवाल उठाए। यह सब सुन वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई और नगमा के गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी। तान्या को रोता देख सभी घरवालें कुनिका पर भड़क गए।

सुसाइड क्यों करना चाहती थी तान्या मित्तल

कुनिका ने तान्या की परवरिश पर फिर से सवाल उठाया। उन्होंने तान्या की मां को लेकर कहा कि उनकी परवरिश सही नहीं हुई। इस दौरान रोते हुए तान्या मित्तल ने कहा कि मैंने पिता से मार खा खाकर बिजनेस किया है। नहीं तो 19 की उम्र में मेरी शादी हो जाती। मैं यहां तक बहुत मुश्किल से फाइट करके पहुंची हूं और वो कह रही हैं कि मेरी परवरिश अच्छे से नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपनी मां को भगवान मानती हूं.. उन्हीं के साथ सोती हूं अगर आज वो नहीं होती तो शायद मैं यह नहीं होती। मेरे पापा मेरी 19 साल की उम्र में शादी करा देते। इस वजह से मैं सुसाइड करना चाहती थी।' इसके बाद घरवालों ने उन्हें समझाय और कहा कि स्ट्रॉन्ग बनो। वहीं, नोमिनेशन में हुए इस घमासान के बाद सभी कंटेंटेस्ट कुनिका सदानंद के खिलाफ खड़े हो गए।