1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 20' से अमन गांधी हुए बाहर, सलमान खान नहीं करेंगे अगले वीकेंड होस्ट, बताई वजह

'बिग बॉस 20' से अमन गांधी हुए बाहर, सलमान खान नहीं करेंगे अगले वीकेंड होस्ट, बताई वजह

अमन गांधी 'बिग बॉस 20' से बाहर हो गए हैं। वहीं, सलमान खान ने बताया कि वह अगला 'वीकेंड का वार' होस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

Aman Gandhi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GANDHI_AMAN_ अमन गांधी

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में कई ड्रामेटिक पल देखने को मिले। चौंकाने वाले एविक्शन से लेकर अगले वीकेंड का वार में सलमान खान के होस्ट न करने तक, शो के हालिया एपिसोड में कई खास पल देखने को मिले। एपिसोड की शुरुआत सलमान खान द्वारा कंटेस्टेंट्स के लिए कुछ मजेदार सेगमेंट पेश करने के साथ हुई। उन्होंने इस हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के बर्ताव को लेकर उन्हें फटकार भी लगाई। वहीं, अमन गांधी 'बिग बॉस 20'  से बाहर हो गए हैं, जो उदिति सिंह और अरिशफा खान के सबसे दोस्त हैं। 

अमन गांधी के बाहर होते ही भावुक हुईं अरिशफा

सलमान खान ने बताया कि सबसे कम वोट पाने वाले तीन कंटेस्टेंट्स अमन गांधी, उदिति सिंह और मैरी कॉम थे। उदिति के पास दो लाइफलाइन थीं, जबकि अमन और मैरी के पास एक-एक लाइफलाइन थी। बाद में सलमान खान ने कन्फर्म किया कि अमन गांधी को इस रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया है। शो से बाहर जाते समय अरिशफा खान और उदिति सिंह काफी भावुक हो गईं। अरिशफा खान रोते हुए कहा, 'वह मुझे बहुत अच्छे से समझते थे। कई बार मैं गुस्से में उनसे कुछ कह देती थी, लेकिन वह हमेशा मुझे समझ जाते थे। जब भी मैं गेम में कोई गलती करती थी तो वह आकर मुझे बताते थे।' इसके बाद आसिफ खान और बाकी लोगों ने उन्हें शांत करवाते हैं।

अमन गांधी के जाते ही इन कंटेस्टेंट्स पर होगा खतरा

'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। ऐसे में सभी पर अपनी जगह बनाए रखने का दबाव बढ़ता जा रहा है, जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपने गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। वहीं कुछ को इस रियलिटी शो में अपना सफर जारी रखने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अमन को कई अन्य कंटेस्टेंट के साथ शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिनमें काजी तौकीर, माही विज, मैरी कॉम और कुछ अन्य लोग शामिल थे। कई कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने से वे सभी खतरे में आ गए थे और इस लेटेस्ट इविक्शन ने चल रहे सीजन में एक बड़ा मोड़ ला दिया है।

कौन करेगा वीकेंड का वार होस्ट

सलमान खान काम की व्यस्तताओं के कारण 'बिग बॉस 20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, सुपरस्टार ने बता दिया है कि इस बार उनकी जगह कौन होस्ट करेगा। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड को होस्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें - 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर के आंसू देख पिघला म्यूजिक कंपोजर साजिद का दिल, साथ में 5 गाने बनाने का दिया ऑफर