1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर के आंसू देख पिघला म्यूजिक कंपोजर साजिद का दिल, साथ में 5 गाने बनाने का दिया ऑफर

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर के आंसू देख पिघला म्यूजिक कंपोजर साजिद का दिल, साथ में 5 गाने बनाने का दिया ऑफर

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख म्यूजिक कंपोजर साजिद भी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए सपोर्ट दिखाया। म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने काजी के साथ पांच नए गानों की भी घोषणा की।

Qazi Touqeer- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THESAJIDWAJID,QAZITOUQEER_OFFICIAL साजिद और काजी तौकीर

अपने गाने 'अफगान जलेबी' के लिए मशहूर काजी तौकीर इस समय टीवी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हैं। पिछले एपिसोड के दौरान खाने को लेकर हुई तीखी बहस के दौरान काजी फूट-फूटकर रोने लगे थे। 'वीकेंड का वार' में सिंगर सलमान खान के सामने अपनी बात रखते वक्त रो पड़े और उनके आंसू देख मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद भावुक हो गए। उन्होंने काजी के सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट करते हुए, उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही साजिद ने काजी तौकीर को उनके साथ 5 गाने बनाने का ऑफर दिया है। साजिद खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह खुशखबरी दी है।

साजिद खान ने काजी तौकीर को साथ काम करने का दिया ऑफर 

संगीतकार साजिद खान ने अब आगे आकर काजी को अपना समर्थन दिया है। साजिद खान ने काजी के साथ पांच नए गानों की भी घोषणा की। साजिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संगीतकार को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे ये सब चीज नहीं बोलनी चाहिए, मगर तेरे लिए पांच ब्लॉकबस्टर गाने बना के तैयार हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इंशाअल्लाह जब आप बाहर आओगे तो निश्चित रूप से आप साथ में रिकॉर्डिंग करेंगे और हम उतना काम करेंगे। तुम्हारा रोना है न बहुत लोगों के दिल पे लगा है। मैंने कल देखा एपिसोड और जिस तरीके से तुम एक छोटे से बच्चे की तरह रो रहे थे। मुझे देख कर दुख हुआ।'

काजी तौकीर को रोता देख भावुक हुए साजिद खान

काजी के रोने पर साजिद खान ने कहा, 'भाई, हिम्मत रख.. यह कोई बड़ी बात नहीं है। रोना मत, असली मर्द नहीं रोते छोटे भाई। जरा मुस्कुरा दे, थोड़ा मुस्कुराकर डांस-वांस दिखा, हमें भी थोड़ा रिलैक्स होने दे। आई लव यू, ब्रो।' उन्होंने आगे कहा, 'तुम्हारे लिए बहुत कुछ अच्छा इंतजार कर रहा है और मुझे पता है कि तुमने सालों तक संघर्ष किया है। बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया है। इन मुश्किलों पर रोकर अपनी भावनाओं को जाया मत करो, बल्कि उन भावनाओं का सही इस्तेमाल करो। अपना म्यूजिक बनाओ, रियाज करो। अपनी परफॉर्मेंस और एक्टिंग पर ध्यान दो। मुझे लगता है कि तुम्हारा भविष्य शानदार है।'

काजी तौकीर हैं भारत की शान

साजिद खान ने आगे कहा, 'भाई, तुम भारत की शान हो। हिंदुस्तान का जो ताज है, तुम उसी ज़मीन से हो। तुम्हारी जमीन ने बहुत दुख और संघर्ष देखा है। बहुत तनाव देखा है। तुम लोगों ने वह सब देखा है और सहा है। इतनी छोटी सी बात पर रोना क्यों? हिम्मत रखो, भाई।' इसके अलावा, काजी के भाई तौसीफ ने भी कन्फर्म किया है कि सिंगर का अरिजीत सिंह के साथ एक बड़ा कोलैबोरेशन है। काजी तौकीर अभी बिग बॉस हाउस में माही विज, लव गिल, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, अरिश्फा खान और उदिति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ हैं।

ये भी पढ़ें - 'बिग बॉस 20' में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, नए प्रोमो ने मचाया बवाल, घर में दिखा डर का माहौल