Bigg Boss 20 Premiere: माही विज से लेकर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे तक, 16 सेलेब्स बने 'बिग बॉस 20' का हिस्सा
Bigg Boss 20 Premiere: सुपरस्टार सलमान खान अपने रियेलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर ली है। सलमान खान ने शो का ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया और एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया।

बिग बॉस 20 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के बहुप्रतीक्षित 20वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुके हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। दर्शक शो के प्रीमियर को लेकर को लेकर पहले से ही बेताब थे, जिसकी वजह थी शो के कंटेस्टेंट्स। 'बिग बॉस सीजन 20' का ग्रैंड प्रीमियर सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया और टीवी एक्ट्रेस माही विज से लेकर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे तक का शो में स्वागत किया। मैरी कॉम, रिति तिवारी, अरशिफा खान और अमन गांधी जैसे सेलेब्स ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। प्रीमियर एपिसोड से ही साफ हो गया है कि इस बार दर्शकों को ड्रामा, मनोरंजन, और ट्विस्ट का एक जबरदस्त पैकेज मिलने वाला है। ये मोस्ट अवेटेड शो रात 9 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम हुआ, जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे शुरू होगा।
प्रीमियर से जुड़ी जानकारी
लॉन्च डेट: 6 सितंबर 2026
होस्ट: सलमान खान
कहां देखें: जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।
बिग बॉस 20 की थीम
बिग बॉस 20 के साथ ही शो के भी 20 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में मेकर्स ने इस सीजन को लेकर खास प्लानिंग की है। मेकर्स ने इस सीजन को बहुत ही शानदार सीजन की योजना बनाई है। इस सीजन को मेकर्स ने नई थीम 'वरदान' के सात लॉन्च किया है। थीम के साथ भव्य घर और कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो कंटेस्टेंट्स और दर्शकों, दोनों को ही हैरान कर देंगे। इस सीजन की खास बात 'एक्स्ट्रा जीवन दान' का ट्विस्ट हो सकता है, जिसके जरिए कंटेस्टेंट्स को गेम में एक और मौका मिल सकता है।
बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स
शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस साल 'बिग बॉस 20' के घर में बॉक्सिंग की दिग्गज मैरी कॉम से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस माही विज, कनिका मान, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, पंजाबी एक्ट्रेस और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी और सिंगर काजी तौकीर जैसे सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है
2010 से बिग बॉस के होस्ट हैं सलमान खान
बता दें कि सलमान खान 2010 से ये चर्चित रियेलिटी शो होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सीजन 4 से इस शो की होस्टिंग की कमान संभाली थी। उनसे पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ये शो होस्ट कर रहे थे। सलमान खान बिग बॉस के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट हैं। हालांकि, बीच में संजय दत्त, फराह खान भी शो होस्ट कर चुके हैं।
Live updates : Bigg Boss 20 Live Update
-
September 06, 2026 10:52 PM (IST) Posted by Priya Shukla
माही विज शो में शामिल हुईं
माही विज सलमान खान के शो में शामिल होने वाली सोलहवीं और आखिरी कंटेस्टेंट बनीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। मगर उन्होंने इस बार हिस्सा लेने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह सही समय है।
-
September 06, 2026 10:51 PM (IST) Posted by Priya Shukla
मनोज तिवारी की बेटी रिति ने शो में एंट्री ली
मनोज तिवारी अपनी बेटी रिति ने भी बिग बॉस 20 में एंट्री ली है। बिग बॉस हाउस में एंट्री से पहले मनोज तिवारी ने बेटी रिति को शुभकामनाएं दीं। रीति एक डांसर, सिंगर और कंपोजर हैं। इस दौरान सलमान खान ने मजाक-मजाक में मनोज को डॉली बिंद्रा के साथ हुई उनकी मशहूर लड़ाई की याद दिलाई।
-
September 06, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Priya Shukla
उदिति सिंह ने BB हाउस में एंट्री ली
एक्ट्रेस उदिति सिंह शो में एंट्री करने वाली 13वीं कंटेस्टेंट बनीं। उदिति, हिमेश रेशमिया के 'सुरूर' (2021) में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं।
-
September 06, 2026 10:30 PM (IST) Posted by Priya Shukla
अमन गांधी और गुल्लू बने 12वें और 13वें कंटेस्टेंट
रियलिटी टीवी स्टार अमन गांधी और 'रोडीज' व 'स्प्लिट्सविला' के पूर्व विनर गुल्लू ने भी 'बिग बॉस 20' में एंट्री ली है। उन्होंने शो के 12वें और 13वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली।
-
September 06, 2026 10:21 PM (IST) Posted by Priya Shukla
अरशिफा खान बनीं 11वीं कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 20' में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरशिफा खान ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उन्होंने तन्मय सिंह और युंग डीसीए के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री ली।
-
September 06, 2026 10:19 PM (IST) Posted by Priya Shukla
गेमर तन्मय 'ScoutOP' सिंह शो में शामिल हुए
गेमिंग क्रिएटर तन्मय 'ScoutOP' सिंह बिग बॉस 20 हाउस में एंट्री करने वाले दसवें कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने शो में आने से पहले स्काउट को शुभकामनाएं दीं। कैरी मिनाटी ने भी तन्मय को शुभकामनाएं दीं।
-
September 06, 2026 10:15 PM (IST) Posted by Priya Shukla
हिप-हॉप आर्टिस्ट Yung DSA ने ली एंट्री
Yung DSA बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाले 9वें सेलिब्रिटी हैं। युंग का असली नाम हर्ष विजय मचारे है और पुणे के एक उभरते हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। वह शो में शामिल होने वाले नौवें कंटेस्टेंट हैं।
-
September 06, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Priya Shukla
मैरी कॉम की हुई एंट्री
ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम ने 'बिग बॉस 20' की आठवीं कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। उनके जुड़वां बेटे उन्हें छोड़ने पहुंचे। इस दौरान बड़े पर्दे पर मैरी कॉम की भूमिका निभा चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने उनको शुभकामनाएं दीं और साथ ही अन्य कंटेस्टेंट्स को चेतावनी भी दी।
-
September 06, 2026 9:56 PM (IST) Posted by Priya Shukla
रिया अहीर को पीछे छोड़ शो की कंटेस्टेंट बनीं लव गिल
'बिग बॉस 20' में रिया अहीर और लव गिल ने एंट्री ली, लेकिन बिग बॉस हाउस में कौन एंट्री लेगा इसकी फैसला जनता के हाथ में था। जनता के वोटों के दम पर लव गिल ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली, इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से एंटरटेनमेंट देने का वादा किया।
-
September 06, 2026 9:50 PM (IST) Posted by Priya Shukla
भोजपुरी फिल्म देखते हैं रोहेद खान
रोहेद खान खुद एक ऑस्ट्रियन एक्टर हैं, लेकिन अपनी हिंदी से उन्होंने सलमान खान को भी चौंका दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह भोजपुरी फिल्में भी देखते हैं। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने उन्हें भोजपुरी भी सिखाई।
-
September 06, 2026 9:47 PM (IST) Posted by Priya Shukla
रोहेद खान बने 6वें कंटेस्टेंट
एक्टर रोहेद खान ने सलमान खान के शो में बतौर 6th कंटेस्टेंट एंट्री ली। उन्होंने ईशा रिखी और आम्रपाली दुबे के साथ बिग बॉस हाउस में कदम रखे।
-
September 06, 2026 9:45 PM (IST) Posted by Priya Shukla
आम्रपाली दुबे को छोड़ने पहुंचे निरहुआ
आम्रपाली दुबे ने 'बिग बॉस 20' हाउस में प्रवेश करने वाली पांचवीं प्रतियोगी बन गई हैं और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उन्हें छोड़ने के लिए पहुंचे।
-
September 06, 2026 9:37 PM (IST) Posted by Priya Shukla
ईशा रिखी बनीं चौथी कंटेस्टेंट
रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। इस दौरान वह स्टेज पर काफी इमोशनल हो गईं। खासतौर पर अपने अतीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस चीज के लिए लोग उन्हें जान रहे हैं, वह उससे कहीं ज्यादा हैं और वह शो में ये बात जरूर साबित करेंगी।
-
September 06, 2026 9:32 PM (IST) Posted by Priya Shukla
काजी तौकीर बने तीसरे कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की है। काजी तौकीर एक सिंगर हैं और 'अफगान जलेबी' में कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
-
September 06, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Priya Shukla
आसिफ खान बने दूसरे कंटेस्टेंट
'पंचायत' में दामाद जी की अपनी भूमिका के लिए मशहूर आसिफ खान, बिग बॉस 20 में आने वाले दूसरे कंटेस्टेंट हैं।
-
September 06, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Priya Shukla
कनिका मान बनीं पहली कंटेस्टेंट
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली। उन्होंने 'धुरंधर' के हिट सॉन्ग 'शरारत' पर डांस करते हुए शो में एंट्री ली।
-
September 06, 2026 9:07 PM (IST) Posted by Priya Shukla
सलमान खान ने अपने हिट गानों पर बांधा समां
सलमान खान ने बिग बॉस 20 की ओपनिंग करते हुए अपने सभी हिट गानों पर परफॉर्म किया और हमेशा की तरह इस बार भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।
-
September 06, 2026 9:02 PM (IST) Posted by Priya Shukla
सलमान खान के सामने भिड़ीं हसीनाएं
शो के शुरू होने से पहले ही दो हसीनाएं आपस में भिड़ गईं। स्टेज पर आते ही पंजाबी हसीना लव गिल और रिया अहीर होस्ट सलमान खान के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। बिग बॉस हाउस में दोनों में से किसकी एंट्री होगी, इसका फैसला जनता के वोटों के आधार पर होगा।
-
September 06, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Priya Shukla
बिग बॉस 20 के घर के अंदर की झलक
बिग बॉस 20 का घर हर बार की तरह इस बार भी बहुत शानदार लग रहा है। हाल ही में बीबी हाउस की झलक साझा की गई थी, जिसके इंटीरियर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। 'बिग बॉस 20' के घर की अनोखी सजावट में एक बड़ा सा ऑक्टोपस, फूलों वाला नल और खूबसूरत गार्डन एरिया शामिल है।
-
September 06, 2026 8:28 PM (IST) Posted by Priya Shukla
बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के संभावित प्रतियोगियों की सूची में माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, मैरी कॉम, आसिफ खान, तन्मय सिंह, रिया अहीर और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।
-
September 06, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Priya Shukla
इस सीजन की थीम
सलमान खान ने बिग बॉस 20 में आने वाले एक नए ट्विस्ट के बारे में एक रहस्यमयी हिंट दिया है, जिसे उन्होंने सिर्फ दो शब्दों में बताया है- 'एक वरदान'। लेकिन असल में इस "वरदान" का क्या मतलब है? क्या इससे कंटेस्टेंट्स को कोई खास फायदा मिल सकता है या फिर उनके गेम खेलने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है? मेकर्स ने जानबूझकर इस पर सस्पेंस बरकरार रखा है। जैसे-जैसे और प्रोमो आ रहे हैं, नए ट्विस्ट को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।