'बिग बॉस' की ये मशहूर कंटेस्टेंट बने वाली हैं दुल्हन, होने वाले पति संग रोमांटिक तस्वीरें की शेयर
'बिग बॉस 9' कंटेस्टेंट रूपल त्यागी ने नोमिश भारद्वाज के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा किया। रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आ चुकी है।
रूपल त्यागी एक पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' में अपने रोल गुंजन के लिए जानी जाती हैं। वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हिस्सा लेने के बाद घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं और अपने यादगार सफर से एक बहुत बड़ा और लॉयल फैनबेस बनाया। खैर, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से सगाई की है। साथ ही रूपल त्यागी ने अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया।
रूपल त्यागी ने सगाई की तस्वीरें की शेयर
16 नवंबर, 2025 को टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नोमिश भारद्वाज के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने नोमिश के रोमांटिक प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर कीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने गोवा में सगाई की। रूपल ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, 'बस हम... बिल्कुल सही! हां.. हमेशा के लिए।' ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में रूपल लाल बैकलेस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि नोमिश प्रिंटेड शर्ट में डैशिंग लग रहे थे।
रूपल त्यागी ने अपनी शादी की तारीख बताई
अपने रोमांटिक प्रपोजल की ड्रीमी फोटो शेयर करने के अलावा डांसर से एक्ट्रेस बनी रूपल ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलकर बात की। अपनी शादी की तारीख के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह और नोमिश 5 दिसंबर, 2025 को शादी करने का प्लान बना रहे हैं और रिसेप्शन 8 दिसंबर, 2025 को होगा।
रूपल त्यागी-नोमिश भारद्वाज का रिसेप्शन कहां होगा
टीवी एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कभी सपनों की शादी प्लान नहीं की थी। मैंने अपने दिमाग में कभी ऐसा कुछ प्लान नहीं किया था। बस यही एक चीज थी जो मुझे बहुत पसंद थी कि मैं सभी ट्रेडिशन और पर्सनलाइज्ड चाहती थी। इसलिए, शादी एक छोटी सी सेरेमनी है, लेकिन रिसेप्शन है... हम उसके लिए सभी को इनवाइट कर रहे हैं और यह नेवी एरिया US क्लब में होगा।'
रूपल त्यागी नोमिश भारद्वाज से कहां मिलीं?
Zoom के साथ इसी इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रूपल ने अपने होने वाले पति नोमिश के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि भले ही नोमिश मुंबई से हैं, लेकिन वह लॉस एंजिल्स में काम करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि दोनों कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे और उनके लिए यह पहली मुलाकात थी, जब उन्हें लगा कि वह उनके लिए सही हैं।
रूपल त्यागी कौन हैं?
रूपल त्यागी का जन्म 6 अक्टूबर 1989 को हुआ था और वह एक इंडियन कोरियोग्राफर से एक्ट्रेस बनी हैं। वह 'सपने सुहाने लड़कपन के' में अपने रोल गुंजन के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। बाद में, वह 'एक नई छोटी सी जिंदगी', 'रंजू की बेटियां', 'हमारी बेटियों का ब्याह' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर भी एंट्री की। बाद में उन्हें बिग बॉस 9 से पहचान मिली, जिसेक प्रिंस नरूला विनर बने थे।
ये भी पढ़ें-
'बड़े लोगों के साथ...', इन 2 सुपरस्टार्स संग दिखे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट
