A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19: कैप्टन बसीर से भिड़े प्रणित, अमाल मलिक का भी पारा हुआ हाई, तान्या को मिला घरवालों का साथ

Bigg Boss 19: कैप्टन बसीर से भिड़े प्रणित, अमाल मलिक का भी पारा हुआ हाई, तान्या को मिला घरवालों का साथ

बिग बॉस 19 के घर में आए दिन घमासान देखने को मिलते रहते हैं। अब हाल ही में खुद को अच्छा दोस्त बताने वाले प्रणित मोरे और बसीर अली भी आपस में भिड़ गए।

Bigg Boss 19- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY बिग बॉस 19।

बिग बॉस 19 में ड्रामा और ट्विस्ट का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। एक तरफ जहां प्रणित मोरे घर के मौजूदा कैप्टन बसीर अली से भिड़ गए। दोनों में जमकर बहसबाजी हुई और तीखी नोंकझोंक के चलते अब दोनों की दोस्ती भी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। दोनोंके बीच की तनातनी तब शुरू हुई जब बसीर ने प्रणित और जीशान पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रणित, बसीर से भिड़ गए। वहीं कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच की भी झिकझिक खत्म नहीं हुई है। कुनिका के तानों के बाद तमाम घरवाले तान्या की साइड पर हो गए हैं। लेकिन, स्थिति तब बिगड़ गई जब अमाल मलिक ने अपने ही ग्रुप से समर्थन की कमी को लेकर अपना आपा खो दिया।

बिग बॉस कोचिंग सेंटर टास्क

एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस द्वारा घरवालों को 'बीबी कोचिंग सेंटर' नाम के नए टास्क के बारे में बताने से होती है, जिसकी पहली क्लास ज़ीशान कादरी चलाएंगे। वह कुनिका, तान्या और आवेज से मजेदार और आकर्षक अंदाज में सवाल पूछते हैं। इसके बाद अगली क्लास का संचालन नतालिया जानोसजेक ने किया, जिन्होंने घर के सदस्यों को हिंदी पढ़ाई। गौरव खन्ना ने एक कुकिंग क्लास आयोजित की। उन्होंने कुनिका सदानंद को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई और फिर बसीर अली को भी निशाने पर लिया। आखिरी क्लास का संचालन पीटी टीचर अभिषेक बजाज ने किया। उन्होंने उन घरवालों को बुलाया जो उन्हें शो में कमजोर लगे। अभिषेक ने अपनी क्लास का समापन एक मजेदार रैप परफॉर्मेंस के साथ किया।

जल्द मिलेगा राशन

बीबी कोचिंग सेंटर टास्क के सफलता से खत्म होने के बाद, बिग बॉस ने घोषणा की कि घरवालों को जल्द ही सप्ताह के लिए राशन मिल जाएगा, जिससे घरवाले खुश हो जाते हैं। लेकिन, इन सबके बीच कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल एक बार फिर आपस में भिड़ जाती हैं। तान्या मित्तल और कुनिका के बीच इस बार फिर से रसोई के मुद्दे पर बहस हो गई, क्योंकि तान्या ने नाश्ते के लिए कुनिका के साथ परांठे बनाए थे।

मृदुल-शहबाज में झगड़ा फिर हुआ रीयूनियन

मृदुल और शहबाज के बीच देर रात एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया, अन्य घरवाले विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, दूसरे दिन यानी बिग बॉस 19 के 18वें दिन की शुरुआत के बाद मृदुल और शहबाज डाइनिंग टेबल पर कुनिका, बसीर और बाकी घरवालों के सामने अपने मसले सुलझाते नजर आते हैं।

घर के कामों और खाने पर फिर तमाशा

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर घर के कामों और खाने को लेकर तमाशा देखने को मिला। जहां बसीर ने तान्या पर 'कंट्रोल फ्रीक' होने का आरोप लगाया वहीं नीलम, अभिषेक से भिड़ गईं। दूसरी तरफ इस बार मृदुल तिवारी, नतालिया, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर इस बार खतरे में हैं, जो इविक्शन जोन में हैं।

ये भी पढ़ेंः