1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'धुरंधर' एक्टर की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई एंट्री, रहमान डकैत का ऑन स्क्रीन बेटा बन मिली थी पहचान

'धुरंधर' एक्टर की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई एंट्री, रहमान डकैत का ऑन स्क्रीन बेटा बन मिली थी पहचान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आर्यन पोद्दार का किरदार हितुल पुजारा निभाने वाले हैं, जो 'धुरंधर' में रहमान डकैत के बेटे नईम बलोच बने थे। एक्टर ने खुद अपने फैंस को यह खबरी दी है।

रहमान डकैत के ऑन...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@HITULPUJARA रहमान डकैत के ऑन स्क्रीन बेटे ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आएंगे।

टीवी का लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक नए किरदार की एंट्री हुई है, जिसके बाद कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अरमान का भाई आर्यन पोद्दार बन हितुल पुजारा की एंट्री हुई है। हितुल पुजारा हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना उर्फ रहमान डकैत के ऑन स्क्रीन बड़े बेटे नईम बलोच का रोल प्ले किया था। हितुल पुजारा, रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के साथ शो में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, जिससे कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा। साथ ही टीआरपी में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

YRKKH में धुरंधर फेम हितुल पुजारा की एंट्री से होगा फायदा?

राजन शाही के बैनर डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शंस के तहत निर्मित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं, क्योंकि हितुल पुजारा ने आर्यन बन पोद्दार हाउस में एंट्री की है और विदेश से आते ही सभी को हैरान करने वाली खबर देकर हलचल मचा दी है। बता दें कि हितुल पुजारा के पहले आर्यन पोद्दार का किरदार मंथन सेतिया ने निभाया था। इस नई एंट्री से आने वाली टीआरपी रेटिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने की उम्मीद है।

Image Source : Instagram/@hitulpujara'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आर्यन पोद्दार का किरदार हितुल पुजारा निभाने वाले हैं।

हितुल पुजारा कौन हैं?

'धुरंधर' में अपने दमदार अभिनय के लिए मशूहर हितुल पुजारा अब लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगे। यह टैलेंटेड एक्टर 'धुरंधर' (2025), 'मौजे दरिया' (2026) और सीरीज 'गुटर गु' (2023) जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपने टैलेंट को दिखाने की कोशिश की, जिसकी वजह से आज वह मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। वेब सीरीज और फिल्मों के अलावा, हितुल कई लोकप्रिय टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं। वह 'पुष्पा इम्पॉसिबल' और 'क्राइम्स आज कल' जैसे चर्चित सीरियल्स में नजर आ चुके हैं, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में हुआ सुधार

राजन शाही का यह शो, जो अपने 8वें हफ्ते में नौवें नंबर पर था। अब इस हफ्ते में छठे नंबर पर आ गया है और आने वाले दिनों में इसकी रेटिंग में उछाल देखने को भी मिलेगा। मेकर्स ने लीप के बाद गिरती रेटिंग को ध्यान में रखते हुए, कहानी और किरदारों को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी इन दिनों अभिरा-अरमान की अनबन और पोद्दार हाउस में आर्यन की वापसी के इर्द-गिर्द घूम रही है।

ये भी पढे़ं-

बादशाह की बढ़ी मुश्किलें! महिला आयोग ने पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग, रैपर के शो पर भी लगी रोक

न अश्लीलता-न गाली, 2018 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग