1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फलक नाज ने 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे को लगाई फटकार, शुभांगी अत्रे को किया सपोर्ट, बोलीं- टाटा बाय बाय

फलक नाज ने 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे को लगाई फटकार, शुभांगी अत्रे को किया सपोर्ट, बोलीं- टाटा बाय बाय

शिल्पा शिंदे की 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में वापसी ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है, लेकिन उनकी एंट्री से एक नया विवाद भी शुरू हो गया है। फलक नाज ने शुभांगी अत्रे को सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा की क्लास लगाई है।

Shilpa Shinde- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FALAQNAAZZ,ANDTVOFFICIAL फलक नाज और शिल्पा शिंदे

काफी लंबे समय से अंगूरी भाभी का किरदार विवाद का विषय रहा और फिर लोगों को धीरे-धीरे ये रोल पसंद आने लगा, लेकिन जब 2016 में शिल्पा शिंदे प्रोड्यूसर्स के साथ हुए झगड़े के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़कर चली गईं तो शो के बंद होने की अफवाहें उड़ने लगी। फिर आईं शुभांगी अत्रे, जिन्होंने इस मशहूर किरदार को निभाया और सालों तक इसे अपना बनाया और दर्शकों के दिलों में इस किरदार को जिंदा रखने के लिए कड़ी मेहनत की। अब, जब शिल्पा शिंदे 'भाबीजी घर पर हैं 2.0' के लिए वापस आ रही हैं तो जो एक शानदार वापसी होनी चाहिए थी, वह इंडस्ट्री में विवाद बन गई है।

शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे से तुलना पर कही ये बात

आईएएनएस के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह विवाद शुरू हुआ, जब उनसे उनके किरदार और शुभांगी अत्रे के किरदार के बीच होने वाली तुलना के बारे में पूछा गया तो शिल्पा ने कहा, 'मुझे इसमें कोई तुलना नहीं दिखती।' हो सकता है कि शिल्पा का मतलब यह रहा हो कि वह अपने किरदार को यूनिक मानती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके कई साथियों सहित कई लोगों को लगा कि जिसने पिछले नौ सालों से शो को अपने कंधों पर संभाला था। उसकी कमी बता रही हैं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और इस पर कई सितारों ने अपनी निराशा व्यक्त की।

Image Source : Instagram/@falaqnaazzफलक नाज का शिल्पा शिंदे पर फूटा गुस्सा

फलक नाज ने शिल्पा शिंदे की आलोचना की

यह प्रतिक्रिया सिर्फ फ़ैन कमेंट्स तक ही सीमित नहीं थी। कई जाने-माने टीवी कलाकारों ने शुभांगी का बचाव करते हुए शिल्पा को फटकार लगाई। एक्टर सौरभ राज जैन की नाराजगी के बाद, बिग बॉस ओटीटी फेम फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक सीधे और बेबाक पोस्ट में अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, 'आपने शो को टाटा, बाय-बाय कहकर छोड़ दिया था।' फलक ने शिल्पा को याद दिलाते हुए लिखा कि वह किरदार उनकी गैरमौजूदगी में सिर्फ जिंदा नहीं रहा, बल्कि किसी और की कड़ी मेहनत की वजह से वह और भी कामयाब हुआ। फलक अपनी इंस्टा स्टोरी के अंत में लिखा, 'आप ओवरकॉन्फिडेंट नहीं हो रही हैं... आप बदतमीजी कर रही हैं। बहुत दुख की बात है।'

शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर' के प्रोड्यूसर पर लगाए थे आरोप

एक्ट्रेस ने संजय कोहली पर मानसिक उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जबकि निर्माताओं ने उनके खिलाफ अनुचित व्यवहार और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया। शिल्पा ने केस भी दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मामले को सुलझा लिया था।

ये भी पढे़ं-

लग्जरी कारों पर चमकते दिखे कैमरे के फ्लैश, लेकिन सलमान खान के बर्थडे में स्कूटी पर ही पहुंच गया ये सुपरस्टार

Battle Of Galwan Teaser: माथे से बहता लहू और चेहरे पर देशप्रेम, सेना की वर्दी में दिखा सलमान खान का रौबीला अंदाज