A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लड़का से लड़की बना 'स्प्लिट्सविला' फेम हैंडसम हंक, अब इस हाल में गुजार रहा जिंदगी, पहचानना भी हुआ मुश्किल

लड़का से लड़की बना 'स्प्लिट्सविला' फेम हैंडसम हंक, अब इस हाल में गुजार रहा जिंदगी, पहचानना भी हुआ मुश्किल

पिछले दिनों बॉबी डार्लिंग अपने जेंडर चेंज कराने के फैसले और इस पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बात करती दिखी थीं, लेकिन क्या आप स्प्लिट्सविला फेम उस हैंडसम हंक के बारे में जानते हैं, जिसने शो छोड़ने के बाद जेंडर चेंज करवा के सबको चौंका दिया था।

Gaurav Arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गौरव अरोड़ा उर्फ गौरी अरोड़ा

एमटीवी रियेलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' अक्सर सुर्खियों में रहता है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट अपने लिए पार्टनर चुनते हैं और कपल बनकर शो जीतते हैं। प्रिंस नरुला से लेकर प्रियंक शर्मा, श्रुति शर्मा, दिव्या अग्रवाल जैसे सितारों ने इस शो के जरिए अपनी पहचान बनाई है। वैसे तो स्प्लिट्सविला के कई कंटेस्टेंट अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहे, लेकिन स्प्लिट्सविला सीजन 8 के गौरव अरोड़ा ने अपने एक फैसले के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं। स्प्लिट्सविला 8 के हैंडसम हंक गौरव अरोड़ा ने इस शो के बाद ही अपनी नई पहचान चुन ली थी और जेंडर चेंज कराकर गौरव अरोड़ा से गौरी अरोड़ा बन गए। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था।

करीब 9 साल पहले जेंडर चेंज करा के गौरव बन गए गौरी

गौरव अरोड़ा ने सालों पहले जेंडर चेंज करवाने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया था। गौरव सालों से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गौरव अब गौरी के नाम से जाने जाते हैं। सर्जरी कराने के बाद वह गौरी बन गए। उन्होंने लगभग 9 साल पहले सर्जरी कराई थी और लड़के से लड़की बन गए। शुरुआत में तो गौरव को पहचान पाना मुश्किल नहीं था, क्योंकि उनके फीचर्स काफी जाने-पहचाने थे, लेकिन अब जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता जा रहा है।

सर्जरी के बाद बेहद बदल गए गौरव अरोड़ा

सर्जरी के बाद जहां गौरव, गौरी बन गए। पहले तो उन्होंने काफी कम सर्जरी कराई थी, लेकिन फिर समय के साथ उन्होंने लिप फिलर्स, बोटोक्स और अन्य कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपना पुरा लुक बदल दिया। गौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि ये वही स्प्लिट्सविला वाले गौरव अरोड़ा हैं।

Image Source : Instagramगौरव से गौरी अरोड़ा बनने तक का सफर

प्रिंस नरूला वाले सीजन में नजर आए थे गौरव

बता दें, गौरव अरोड़ा रियेलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 8' में नजर आए थे। इस सीजन के विनर प्रिंस नरूला थे, जो बाद में बिग बॉस के भी विनर बने और अब रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आते हैं। वहीं गौरी की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन किसी भी रियेलिटी शो या सीरियल में नजर नहीं आई हैं। वह एक्टिंग से फिलहाल दूर हैं। गौरी उन दिनों भी काफी सुर्खियों में थीं, जब उन्होंने पार्थ समथान को डेट करने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि जब वह गौरव थे, तब उन्होंने अभिनेता को डेट किया था।