बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन इवेंट में अपने को-स्टार्स के साथ डांस परफॉर्मेंस देने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में आकांक्षा का एक वीडियो वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने को-स्टार्स के साथ कोजी डांस करती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उनकी परफॉर्मेंस की आलोचना की और कुछ ने तो इसकी तुलना सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के हालिया स्टेज परफॉर्मेंस से कर दी, जिसे लेकर काफी बवाल मचा था।
'दिल धोखा और इच्छा' में नजर आएंगी आकांक्षा
आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'दिल धोखा और इच्छा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका प्रीमियर 12 फरवरी, 2026 को शेमारूमी पर होगा। हाल ही में उन्होंने शो के लॉन्च इवेंट में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ अपने किरदार के अनुसार कोजी डांस किया और इसका वीडियो सामने आते ही ट्रोल्स से घिर गईं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए आकांक्षा ने इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीधे-सीधे ट्रोलिंग बात की है।
आकांक्षा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
ट्रोल्स को जवाब देते हुए आकांक्षा ने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर दोबारा शेयर किया और लिखा, "यह नारी ऊर्जा का चरम है। लोग अपने सारे काम-धंधे छोड़कर आकांक्षा के पीछे पड़ गए हैं।" इंफ्लुएंसर ने साथ ही ये सवाल भी उठाए कि गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 जीत उनकी पत्नी आकांक्षा के लिए 'समस्या' क्यों बन गई है और आकांक्षा के हर पेशेवर कदम की इतनी बारीकी से जांच क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा जो कुछ भी करती हैं, उस पर लगातार नजर रखी जाती है।
गौरव खन्ना ने भी किए रोमांटिक सीन
इसके अलावा, इंफ्लुएंसर ने दोहरे मापदंड की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब गौरव ने अपने शो अनुपमा का प्रमोशन किया, तो उन्होंने सह-कलाकारों के साथ रोमांटिक सीन किए, लेकिन किसी ने उनके कैरेक्टर पर सवाल नहीं उठाया। फिर भी आकांक्षा को सिर्फ अपना काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, "ये भी तो एक्टर ही हैं ना। समझ रहे हो ना?" इससे पहले, बिग बॉस 19 के प्रतियोगी अवेज़ दरबार के साथ डांस करते हुए उनके एक वीडियो को लेकर भी उन्हें इसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ा था। इंटरनेट यूजर्स ने तो उनकी शादी में चल रही समस्याओं के बारे में भी अटकलें लगाना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः फिर से साथ काम करेंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना? कॉकटेल 2 में फिर दिखेगा लव ट्रायंगल
RSS के कार्यक्रम में शिरकत कर क्या बोले विक्की कौशल? करण जौहर और शिल्पा शेट्टी भी रहीं मौजूद