1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान और शफक नाज पर चढ़ा करवा चौथ का खुमार, मुस्लिम होकर भी रखा व्रत, नहीं छोड़ी कोई कसर

हिना खान और शफक नाज पर चढ़ा करवा चौथ का खुमार, मुस्लिम होकर भी रखा व्रत, नहीं छोड़ी कोई कसर

हिना खान और शफक नाज करवा चौथ के रंग में रंगी नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों के पारंपरिक अंदाज और त्योहार के प्रति उत्साह ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा।

Hina Khan Shafaq naaz- India TV Hindi
Image Source : HINA KHAN SHAFAQ NAAZ INSTAGRAM पति के साथ हिना खान और शफक नाज।

करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता नजर आया। इस बीच टीवी की दो मशहूर अभिनेत्रियां हिना खान और शफक नाज भी करवा चौथ के रंग में रंगी दिखाई दीं। दोनों ने इस त्योहार को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली इन अभिनेत्रियों का करवा चौथ सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

हिना खान का दिखा ट्रेडिशनल अंदाज

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान त्योहारों को खास अंदाज में मनाने के लिए जानी जाती हैं। करवा चौथ के मौके पर भी उनका पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इस खास दिन के लिए खूबसूरत एथनिक लुक चुना और त्योहार की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी। हिना के फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इंतजार करते हैं। हिना खान ने पिंक बनारसी साड़ी कैरी की, वहीं पति रॉकी ने पीला कुर्ता कैरी किया। दोनों ने मस्ती भरे अंदाज में तस्वीरें क्लिक कराई, जिन्हें इस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिका है,'करवाचौथ एडिट्स हिरो (हिना और रॉकी का इनीशियल और फिर इंफिनिटी का इमोजी)।'

हिना की निजी जिंदगी भी लंबे समय से चर्चा में रही है। वह अपने पार्टनर रॉकी जायसवाल के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर खुलकर बात करती रही हैं। ऐसे में करवा चौथ जैसे त्योहार पर उनका उत्साह फैंस का ध्यान खींचता है। उनके लिए यह मौका सिर्फ सजने-संवरने का नहीं, बल्कि अपने रिश्ते और साथ बिताए खास पलों को सेलिब्रेट करने का भी है।

शफक नाज ने भी मनाया करवा चौथ

टीवी अभिनेत्री शफक नाज भी करवा चौथ के जश्न में शामिल नजर आईं। शफक को 'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाने के लिए खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। करवा चौथ के मौके पर उनका पारंपरिक अंदाज चर्चा में रहा। वहीं शफक नाज ने भी इंस्टाग्राम पर पिंक साड़ी में पति संग तस्वीरें साझा की हैं। मांग भरे एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। चूड़ा के साथ अपने लुक को पूरा किया है।

शफक नाज अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। त्योहारों को लेकर उनका उत्साह फैंस के बीच दिलचस्पी पैदा करता है। करवा चौथ के मौके पर उनका सजना-संवरना और इस परंपरा से जुड़ना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया।

धर्म से परे प्यार और परंपराओं का उत्सव

करवा चौथ को आमतौर पर विवाहित हिंदू महिलाओं के त्योहार के रूप में जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। हालांकि, समय के साथ अलग-अलग समुदायों की महिलाएं भी अपनी पसंद और विश्वास के अनुसार इस तरह की परंपराओं में भाग लेती नजर आती हैं। हिना खान और शफक नाज के करवा चौथ सेलिब्रेशन को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। किसी त्योहार को मनाना व्यक्तिगत आस्था और पसंद का विषय है। अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग एक-दूसरे की परंपराओं में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं। यही वजह है कि इन अभिनेत्रियों का त्योहार के प्रति उत्साह लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ये भी पढ़ें: अनिल कपूर के घर में करवाचौथ ग्रैंड सेलिब्रेशन, शिल्पा शेट्टी ने किया डांस, मिलकर फेरे करवा, सामने आईं Inside झलकियां