'बिग बॉस' फेम जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ रिश्ते में खटास की अटकलों को हवा दे दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने देखा कि जिया दिल टूटने, धोखे और भावनात्मक दर्द से जुड़ी पोस्ट और रील्स को रीशेयर कर रही थीं। इन अफवाहों को और बल तब मिला, जब जिया ने इंस्टाग्राम पर करण को अनफॉलो कर दिया, जिससे प्रशंसक यह सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। करण धनक के साथ अनबन की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस जिया ने साथ में हैलोवीन मनाया और एक तस्वीर भी शेयर की, जिससे इन अटकलों पर विराम लग गया।
जिया शंकर ने करण धनक संग मनाया हैलोवीन
इन अटकलों पर विराम लगाते हुए, जिया शंकर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में यह कपल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदारों से प्रेरित हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहने एक साथ पोज देता नजर आया। दोनों इस फोटो में रोमांटिक अंदाजा में नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagram/@jiyaashankarofficialब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर और मंगेतर ने साथ हैलोवीन मनाया।
ब्रेकअप की खबरों के बीच जिया ने करण को किया फॉलो
अनबन की अफवाहों के बीच जिया शंकर न सिर्फ मंगेतर करण के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, बल्कि अब इंस्टाग्राम पर फिर से एक-दूसरे को फॉलो कर लिया है। उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों के बीच इस बात ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Image Source : Instagram/@jiyaashankarofficialजिया शंकर ने मंगेतर करण धनक को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया।
जिया शंकर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर किया रिएक्ट
अपनी निजी जिंदगी को लेकर हो रही चर्चाओं पर जिया शंकर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके रिश्ते को लेकर लगाए जा रहे कयास, उनकी ओर से शेयर की गई जानकारी से कहीं ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं। 31 अक्टूबर को जिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर बात की। उन्होंने लिखा, 'मैं एक बात साफ करना चाहती हूं। मेरी निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में लगाए गए कयास, मेरी बताई गई बातों से कहीं आगे निकल गए हैं।' फैंस से जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचने की अपील करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'कृपया मेरे रिश्ते को लेकर कोई अटकलें न लगाएं और न ही अफवाहें फैलाएं। कुछ चीजें निजी होती हैं और मुझे अच्छा लगेगा अगर सभी लोग इसका सम्मान करें।'
2026 में हुई थी जिया-करण की सगाई
जिया शंकर ने अगस्त में करण धनक के साथ सगाई की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। करण अमेरिका में रहने वाले एक उद्यमी हैं, जो सगाई की घोषणा होने तक जिया की पब्लिक लाइफ से काफी हद तक दूर रहे थे।
ये भी पढ़ें - जिया शंकर की करण धनक से सगाई टूटने की उड़ी अफवाह, अब एक्ट्रेस के क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाया सस्पेंस