सास-बहू ड्रामों के लिए मशहूर स्टार प्लस पर 2003 में एक साइंस-फिक्शन शो ने दस्तक दी थी, जो बच्चों के बीच खूब फेमस हुआ था। ये शो एक अमेरिकी सिटकॉम का रीमेक था। ये अमेरिकी शो 1985 में आया था, जिसके बाद 2003 में भारत में भी इसका रीमेक बनाया गया और ये काफी पॉपुलर भी हुआ। हम बात कर रहे हैं 'करिश्मा का करिश्मा' की, जिसमें अपने अभिनय से झनक शुक्ला ने खूब तारीफें बटोरी थीं। करिश्मा का करिश्मा अमेरिकी टीवी शो स्मॉल वंडर का रीमेक था। कुल 65 एपिसोड्स वाले इस शो का पहला एपिसोड 24 जनवरी 2003 और आखिरी 16 अप्रैल 2004 में आया था। अपने अभिनय से छोटी ही उम्र में दर्शकों को अपना मुरीद बना देने वालीं झनक शुक्ला ने अचानक ही अभिनय से दूरी बना ली और अब पूरी तरह बदल चुकी हैं।
अब कहां हैं झनक शुक्ला
एक समय था जब झनक शुक्ला इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा चाइल्ड आर्टिस्ट्स में से थीं। उन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा जैसे टॉप स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर किया। झनक, शाहरुख खान की 'कल हो ना हो' में भी नजर आई थीं। अपनी प्यारी मुस्कान और हरी आंखों से उन्होंने हर किसी को अपना फैन बना लिया था, लेकिन बीते कई सालों से झनक लाइमलाइट और अभिनय की दुनिया से दूर हैं। लेकिन, अब भी वह अपने फैंस से दूर नहीं हुई हैं। सोशल मीडिया पर झनक काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।
22 सालों में इतनी बदल गईं झनक
झनक लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, ऐसे में जब कभी उनकी झलक देखने को मिलती है तो फैंस उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं, क्योंकि इन 22 सालों में वह काफी बदल चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर झनक की कई लेटेस्ट तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिनमें उन्हें देखकर पहचानना भी उनके फैंस के लिए मुश्किल है। हालांकि, उनकी क्यूटनेस और मासूमियत अभी भी उनके फैंस का दिल जीत लेती है। पिछले दिनों झनक अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से शादी की है, जिसकी तस्वीरें-वीडियो झनक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
मां एक्ट्रेस और पिता हैं डायरेक्टर
बता दें, झनक शुक्ला एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जो सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनकी मां सुप्रिया शुक्ला एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं झनक के पिता हरील शुक्ला हैं, जो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता हैं। झनक अब मुंबई छोड़कर डबलिन (आयरलैंड) शिफ्ट हो चुकी हैं। एक्टिंग छोड़ने के बाद उन्होंने हैंडमेड साबुन का बिजनेस शुरू किया।
ये भी पढ़ेंः MBBS डॉक्टर से बना सुपरस्टार सिंगर, ऑर्थोपेडिक्स में किया MS, गा चुका है 80 से ज्यादा हिट गाने
मृदुल तिवारी के स्वागत में नोएडा में हुआ चक्काजाम, सड़क पर जुटे सैकड़ों फैन, अभिषेक-आवेज संग हुआ रीयूनियन