1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अविनाश मिश्रा की जीत पर भावुक हुईं ईशा सिंह, नम आंखों से लगाया गले, एक्ट्रेस ने दी बधाई

अविनाश मिश्रा की जीत पर भावुक हुईं ईशा सिंह, नम आंखों से लगाया गले, एक्ट्रेस ने दी बधाई

अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी को हराकर 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीत लिया है। अविनाश की जीत के दौरान उनकी दोस्त ईशा सिंह भावुक हो गईं और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

Avinash Mishra Isha Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@EISHASINGH अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन जीत लिया है। फिनाले टास्क में ऋत्विक धनजानी को हराने के बाद एक्टर ने न सिर्फ 20 लाख रुपये जीते, बल्कि एक नई कार और बाइक भी अपने नाम की। अविनाश के लिए यह जीत और भी खास थी, क्योंकि उनकी दोस्त ईशा सिंह भी वहां मौजूद थीं और जब एक्टर को 'खतरों के खिलाड़ी 15' की मिली तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस खास मौके पर दोनों भावुक दिखाई दिए। 

ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने ईशा को लगाया गले

अविनाश मिश्रा की जीत देख न सिर्फ ईशा की आंखें ही नम नहीं थीं, बल्कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर भी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से वह बस एक या दो नंबर से हार रहे थे, लेकिन इतने सालों में यह पहली बार था जब वह कोई ट्रॉफी उठा रहे थे। बाद में वह स्टेज से नीचे आए और अविनाश ने ईशा को गले लगा गया। इसके अलावा, ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें बधाई भी दी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'शायद भगवान का प्लान वाकई कुछ बड़ा था... KKK 15 के विनर @avinash_world पर बहुत गर्व है।
बस अभी रो रही हूं!'

Image Source : Instagram/@eishasinghईशा सिंह और अविनाश मिश्रा

'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने पर अविनाश

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, 'खतरों के खिलाड़ी जीतना खास लगता है, क्योंकि मुझे लगा था कि मैंने कुछ साबित करने के मकसद से शो साइन किया है, लेकिन सफर के दौरान मैंने असल में खुद को ही साबित किया। मैंने सालों तक टेलीविजन और हां स्क्रीन पर 'हैंडसम लड़के' की इमेज के साथ काम किया है। मैंने उस सफर का मजा लिया, लेकिन मुझे यह भी पता था कि लोग मुझमें और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। इस शो ने मुझे बाकी सब चीजें एक तरफ रखकर अपने कामों से खुद को साबित करने का मौका दिया। यह सफर असल में ज्यादातर दिमागी खेल था।' उन्होंने आगे कहा, 'आप खुद को शारीरिक रूप से तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप किसी डरावनी चीज के किनारे खड़े होते हैं तो कोई दिखावा काम नहीं आता। बस आप होते हैं आपका डर और उस पल में लिया गया आपका फैसला। मुझे बाहरी शोर को नजरअंदाज करना, खुद पर भरोसा करना और आगे बढ़ते रहना सीखना था। ऐसे दिन भी आए जब मैंने खुद को ही हैरान कर दिया और वे पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे। अपने बारे में इतनी सारी बातें जानने के बाद शो जीतना एक ऐसा अंत है, जिसकी मैंने बस उम्मीद ही की थी। मैं खतरों के खिलाड़ी में खुद को परखने आया था। अब मैं खुद पर ऐसे भरोसे के साथ जा रहा हूं, जो पहले मुझमें नहीं था। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है।'

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के साथ अपने रिश्ते और बॉन्ड के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वे लवर हैं। इसके बाद अविनाश और ईशा की सगाई की अफवाह उड़ी। इस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा,'हम एक म्यूजिक वीडियो को प्रमोट कर रहे थे, जो शादी का गाना था और उसमें मेहंदी, संगीत और फेरे जैसे रीति-रिवाज शामिल थे।'

ये भी पढ़ें - अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख, ऋत्विक धनजानी और ओरी को दी मात