1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इतने बड़े कपड़े', निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक

'इतने बड़े कपड़े', निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक

लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 से निया शर्मा और कृष्णा अभिषेक का एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक्ट्रेस को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Krushna Abhishek- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@LAUGHTERCHEFSCOLORS कृष्णा अभिषेक बने निया शर्मा के डुप्लीकेट

लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3 सोशल मीडिया और लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, जिसके कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब भारती सिंह के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक एक्ट्रेस निया शर्मा बन शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। भारत के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा को 'निया शर्मा 2.0' बना देख हर कोई लोटपोट हो जाता है और अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। वहीं, अभिषेक एक्ट्रेस की नकल उतारते हैं और उनके कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखाई देते हैं।

कृष्णा अभिषेक बने निया शर्मा के डुप्लीकेट

लाफ्टर शेफ्स 3 के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कुछ मजेदार वीडियो और फोटोज पोस्ट किए हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड के मजेदार प्रोमो वीडियो दर्शकों के बीच चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें कॉमेडियन, डांसर और होस्ट कृष्णा अभिषेक 'निया शर्मा 2.0' के अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कृष्णा भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल निया शर्मा की नकल और मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां दोनों की ड्रेस से लेकर हेयरस्टाइल तक, सबकुछ बिल्कुल एक जैसा था। कृष्णा अभिषेक एकदम निया शर्मा की कार्बन कॉपी लग रहे थे। दोनों पीले रंग की ड्रेस पहने नजर आए।

निया शर्मा बन छाए कृष्णा अभिषेक

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कृष्णा अभिषेक शो में निया शर्मा की स्टाइल में एंट्री करते हैं और 'मैं निया... निया... निया... ओ निया... निया' गाना गाते हैं। यह देख एक्ट्रेस खुद अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। आगे कृष्णा अभिषेक कॉमेडियन सुदेश लहरी को रोस्ट करते हुए कहते हैं, 'मैं एक सीरियल में नागिन क्या बन गई कर्लस ने तो मुझे सच में नेवला दे दिया।' इसके बाद निया शर्मा के कुछ फनी सीन दिखाए जाते हैं, जिन्हें देख सभी जोर-जोर से हंसने लगाते हैं।

कृष्णा अभिषेक ने निया के फैशन सेंस का उड़ाया मजाक

इसी वीडियो में आगे कृष्णा अभिषेक एक्ट्रेस की नकल करते हुए, कहते हैं, 'कल के लिए मेरे कॉस्ट्यूम तैयार हैं...' और कपड़े देख गुस्से में कहते हैं, 'वोट द हेल! इतने बड़े कपड़े पहनूंगी मैं... ये सब क्या है, सुदेश जीजीजीजी........' सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब किचन में होंगी दो निया तो हंगामा और हंसी की गारंटी डबल है, भैया! देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ #Colors और @JioHotstar पर।'

ये भी पढे़ं-

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार

सुपरस्टार मां की हिट बेटी, बॉलीवुड और साउथ में दिखाया जलवा, 29 की उम्र में स्टारकिड बनीं करोड़ों की मालकिन