1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना होगी बेघर, मिहिर के लिए तुलसी बनी फरिश्ता

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना होगी बेघर, मिहिर के लिए तुलसी बनी फरिश्ता

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में नोइना की जिंदगी बर्बाद होने वाली है। तुलसी सारे सबूत के साथ वापसी करती है और मिहिर के सामने नोइना की पोल खोल देगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS तुलसी और मिहिर

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक बड़े धमाके होने वाले हैं। मेकर्स दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि शांति निकेतन में कई रिश्ते चारदीवारी के अंदर दम तोड़ देंगे और कुछ के छुपे हुए राज सामने आते ही तहलका मच जाएगा। एकता कपूर के सबसे पॉपुलर सीरियल में दिखाया जाएगा कि तुलसी आखिरकार एक जबरदस्त ड्रामे के साथ नोइना की सपनों की दुनिया को खत्म कर देगी। मौजूदा ट्रैक के मुताबिक नोइना, मिहिर पर जोर डाल रही है कि वह तुलसी की खुशी के लिए उससे शादी कर ले। वह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार भी हो जाता है, लेकिन तुलसी की जबरदस्त एंट्री होते ही पूरा माहौल ही बदल जाएगा।

तुलसी ने खोली नोइना की पोल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के आने वाले एपिसोड की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी मिहिर और नोइना की गांठ बांधती है और फिर वे उसे जला देते हैं, जिससे सभी लोग हैरान रह जाते हैं। नोइना, तुलसी से पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया, जबकि उसने खुद ही उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा किया था। इस दौरान, तुलसी नोइना से कहती है कि उसने यह वादा उस इंसान से किया था जो मरने वाला था, लेकिन नोइना के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। यह सुन उसके होश उड़ जाते हैं और वह उलझन में पड़ जाती है।

ब्लड कैंसर नहीं, नोइना को है ये बीमारी

तुलसी के सच बोलते ही नोइना डर ​​जाती है, क्योंकि वह पहले ही सबको बता चुकी थी कि उसे ब्लड कैंसर है। तुलसी उसका मुंह बंद करते हुए यह खुलासा करती है कि उसके पेट में सिर्फ एक अल्सर है और इसी वजह से उसे खांसी हो रही है। तुलसी सबको बताती है कि कैसे नोयना ने सिर्फ मिहिर को पाने के लिए झूठ और जाल का खेल खेला। नोयान, तुलसी को झूठा कहकर खुद का बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसे चुप करा देता है। इसके बाद तुलसी, नोइना को उसकी सहानुभूति का फायदा उठाने और उनकी भावनाओं के साथ खेलने के लिए जमकर लताड़ती है।

बेइज्जत नोइना तुलसी-मिहिर को करेगी बर्बाद

तुलसी कहती है कि घर में धोखा देने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और नोयना को शांति निकेतन से बाहर निकाल देती। इस दौरान, वह मिहिर और परिवार के लोगों से मदद मांगती है, लेकिन सभी उसे अनसुना कर देते हैं। नोइना की जमकर बेइज्जती होती है और वह मिहिर की पत्नी न बन पाने की वजह से निराश हो जाती है, लेकिन वह तुलसी को चैलेंज करती है कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी।

ये भी पढे़ं-

Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे

'नागिन 7' में लीप के बाद होगा बड़ा धमाका, अहाना और आर्यमान की जिंदगी में आएगा भूचाल