'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले नए एपिसोड काफी मजेदार और ड्रामे से भरपूर होने वाले हैं। रियांस की एंट्री के बाद से तुलसी, मिहिर और नंदिनी की जिंदगी रुक सी गई है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के सुपरहिट सीरियल में आने वाले दिनों में जबरदस्त तमाशा देखने को मिलेगा। साथ ही अतीत से जुड़े कई हैरान करने वाले सच भी सामने आने वाले हैं, जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। अपकमिंग एपिसोड में तुलसी और मिहिर की शादी के पहले रियांश और अंश के असली रिश्ते से पर्दा उठेगा। मेकर्स ने एकता कपूर के आइकॉनिक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे लेकर हलचल मची हुई है।
तुलसी-मिहिर की शादी से पहले रियांश करेगा तमाशा
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो देख आप भी हैरान होने वाले हैं, जिसमें तुलसी को अपने बेटे अंश को गोली मारते और अपने पोते रियांश के बारे में सच पता लगाते हुए देखा जा सकता है। इस धमाकेदार और होश उड़ाने वाले नए प्रोमो में रियांश अपने पिता से अंश के बारे में पूछता है। वहीं, तुलसी और मिहिर की शादी से पहले रियांश को अंश विरानी के साथ अपने रिश्ते का सच पता चलेगा, जिसके बाद उसकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तुलसी भी करण से रियांश के बारे में सवाल करती है कि आखिर उसके मारे हुए बेटे अंश की तरह दिखाने वाला ये लड़का कौन है?
रियांश का कौन है असली पिता?
तुलसी के दिवंगत बेटे अंश गुजराल की मौत का सच जल्द ही रियांश के सामने आने वाला है, जिसका किरदार नए सीजन में रियो के रूम में एक्टर आकाशदीप सहगल निभा रहे हैं। रियो के आने से तुलसी के अतीत की बुरी और दर्दनाक यादें ताजा हो गई हैं और कहानी में ड्रामा बढ़ गया है। वहीं, रियांश अपने पिता करण से अंश विरानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में सवाल करता है। रियो उर्फ रियांश को पता चल जाएगा कि उसके असली पिता अंश गुजराल थे, जो उसी की तरह दिखाते थे।
ये भी पढे़ं-
रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'मैसा' की शूटिंग, बैंकॉक में ली थी खास ट्रेनिंग, टीम के लिए इमोशनल नोट किया शेयर
Baaghi 4 करने पर सोनम बाजवा ने कह दी ऐसी बात कि लोग रह गए दंग, बताया इसे सबसे बड़ा 'पिट सियापा'