A
Hindi News मनोरंजन टीवी TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत कायम, YRKKH को पछाड़ 'अनुपमा' ने मारी बाजी, टॉप 5 में हुआ बड़ा फेरबदल

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत कायम, YRKKH को पछाड़ 'अनुपमा' ने मारी बाजी, टॉप 5 में हुआ बड़ा फेरबदल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 9 हफ्ते से टीआरपी चार्ट पर छाया हुआ है, जबकि 'अनुपमा' दूसरे स्थान पर है। 'नागिन 7' की लंबे समय बाद टॉप 5 में वापसी हुई है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL स्मृति ईरानी

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) के मुताबिक, 9वें हफ्ते रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा दिख रहा है। सबसे ज्यादा टीआरपी वाले हिंदी टीवी शो में दूसरा स्थान रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' का है। 'तुम से तुम तक' की रेटिंग में हाल ही में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इस हफ्ते शरद केलकर के शो ने पिछले हफ्ते के मुकाबले थोड़ी गिरावट के बावजूद टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां जानें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'नागिन 7' का क्या हाल है। इस बार की टीआरपी टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

टॉप 5 में नागिन 7 की हुई एंट्री

'उड़ने की आशा' टीआरपी में चौथे स्थान पर रहा है। हैरानी की बात है कि 'नागिन 7' की टीआरपी में पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले काफी बढ़ोतरी हुई है। यह शो पिछले कुछ हफ्तों से टॉप 5 में नहीं दिख रहा था, लेकिन अब प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के शो की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। यह इस हफ्ते टॉप 5 में आ गया है और पांचवें नंबर पर है।

टीआरपी में इन शो का हुआ बुरा हाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी काफी ऊपर आ गया है। यह शो, जो पहले नौवें नंबर पर था। अब छठे नंबर पर आ गया है और पिछले कुछ हफ्तों से यह टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा था। 'गंगा माई की बेटियां' और 'वसुधा', जो पिछले दो हफ्तों में चौथे और पांचवें नंबर पर थे। इस हफ्ते नीचे खिसक गया है। शुभांगी लाटकर और अमनदीप संधू स्टारर 'गंगा माई की बेटियां' सातवें नंबर पर आ गया है, जबकि प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा का शो 'वसुधा' आठवें नंबर पर आ गया है। 

कॉमेडी शोज का टीआरपी में दिखा जलवा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नौवें नंबर पर बना हुआ है। दसवें स्थान पर अब 'लाफ्टर शेफ्स' आ गया है। खास बात यह है कि 'लक्ष्मी निवास' ने पिछले हफ्ते टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी।

ये भी पढे़ं-

27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल

न मशहूर कास्ट और न बिग बजट, 63 साल की अभिनेत्री का बजा डंका, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये