1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने खोली करण की पोल, मिहिर को लेकर खुला बड़ा राज

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने खोली करण की पोल, मिहिर को लेकर खुला बड़ा राज

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलीस अपने बेटे करण से सवाल करती है और झूठ बोलने के लिए उसकी क्लास लगाएगी। वह मिहिर से जुड़े एक राज के बारे में बात करते दिखाई देगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS तुलसी और करण

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी करण से मिहिर के बारे में पूछती है। वह उसे बताती है कि मिहिर ने उसके लिए कभी टाइप करके चिट्ठियां नहीं लिखीं, क्योंकि वह हमेशा हाथ से लिखता था। करण पहले तो झूठ बोलता है, लेकिन फिर मान लेता है कि चिट्ठी उसने ही लिखी थी। वह कहता है कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह यह बर्दाश्त नहीं कर सकता था कि पार्थ को मारने की बात पता चलने पर मिहिर तुलसी को छोड़ दे। सच्चाई जानकर तुलसी परेशान हो जाती है।

करण का इमोशनल ब्रेकडाउन

गुस्साई तुलसी करण को उसके धोखे के लिए खरी-खोटी सुनाती है। करण भावुक हो जाता है और साफ-साफ कहता है कि वह न तो मंदिरा का बेटा है और न ही तुलसी का। वह कहता है कि वह सिर्फ मिहिर का बेटा है और उसकी वफादारी अपने पिता के प्रति है। हालांकि, तुलसी हार मानने वाली नहीं है और किसी भी कीमत पर मिहिर को ढूंढने की कसम खाती है। वह करण से कहती है कि यह धोखा उसे मिहिर के असली ठिकाने का सच जानने से नहीं रोक पाएगा। क्या गलत हुआ, यह पता लगाने के लिए तुलसी अपना दिमाग लगती है। करण अपने पिता मिहिर का राज लंबे समय से छुपता आ रहा है।

मिहिर की तलाश में निकली तुलसी

कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी गौतम, साहिल, शोभा और दामिनी से मिहिर के ठिकाने के बारे में पूछती है, लेकिन वे सभी कहते हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। साहिल, करण और गौतम के अजीब व्यवहार को भांप लेता है। तुलसी अब मिहिर के साथ क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा दृढ़ संकल्पित है। उसे पता चलता है कि वह और उसका पूरा परिवार उससे यह राज छिपा रहे थे और वह अपने पति को ढूंढने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

समीरा का सीक्रेट रोमांस

इस बीच, जब सिड समीरा से मिलने आता है तो वह घबरा जाती है। सिड उसे वादा करता है कि वे मिलकर अपनी सभी मुश्किलों का सामना करेंगे और वह उससे सबसे ज्यादा प्यार करता है। तुलसी उन्हें बात करते हुए देख लेती है और समीरा से इस बारे में पूछती है, लेकिन समीरा कुछ भी बताने से इनकार कर देती है और कहती है कि इससे तुलसी का कोई लेना-देना नहीं है। जैसे-जैसे राज सामने आते हैं। तुलसी और समीरा के बीच झगड़ा और बढ़ जाता है।

तृप्ति देगी साहिल को धमकी

दूसरी तरफ, तृप्ति साहिल को फोन करके चेतावनी देती है कि उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। वह कहती है कि शांतिनिकेतन पार्ट 2 शुरू होने वाला है, जिससे उसके बदले की योजना का संकेत मिलता है। हालांकि, साहिल उसकी धमकियों को नजरअंदाज कर देता है, लेकिन तृप्ति चालाकी से सुभाष को मुंबई में अपनी एनिवर्सरी मनाने के लिए मना लेती है और उन्हें विरानी परिवार को भी बुलाने के लिए राजी कर लेती है। उसकी यह चाल बहुत सोच-समझकर चली गई है, ताकि परिवार को तब फंसाया जा सके जब उन्हें इसकी जरा भी उम्मीद न हो।

ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वैष्णवी देगी तुलसी को धोखा, तृप्ति से मिलाएगी हाथ

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी बनी दुश्मन की समधन, समायरा नहीं देविका बनेगी सिद्धांत की दुल्हन!