A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कभी नहीं देखा होगा 'महाभारत' के पांचों पांडवों का सुपरकूल अवतार, अर्जुन से लेकर युधिष्ठिर तक, लगे एक से बढ़कर एक हैंडसम हंक

कभी नहीं देखा होगा 'महाभारत' के पांचों पांडवों का सुपरकूल अवतार, अर्जुन से लेकर युधिष्ठिर तक, लगे एक से बढ़कर एक हैंडसम हंक

'महाभारत' टीवी शो के पांचों पांडवों को कोई भला कैसे ही भूल सकता है। इस टीवी शो ने इन्हें घर-घर में मशहूर तर दिया। अब इनकी एक सालों पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें इनका सुपरकूल अवतार देखने को मिल रहा है।

mahabharat pandav- India TV Hindi
Image Source : IMDB महाभारत के पांचों पांडव।

निर्देशक बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' साल 1988 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई। इसके बाद लॉकडाउन में भी इस शो प्रसारण हुआ। इस शो का जादू इस कदर चला कि लोग इसके दीवाने हो गए और आज भी इस शो को देखना पसंद करते हैं। इस शो के किरदार भी लोगों जेहन में बस गए। सालों बाद भी लोगों को हर एक किरदार याद है। इतना ही नहीं इन किरदारों में नजर आए एक्टर्स की लाइफ में भी लोगों को खासा दिलचस्पी रहती है, खास तौर पर पांचों पांडवों में, लोग आज भी जानना चाहते हैं कि वो कहां हैं, क्या करते हैं और रियल लाइफ में कैसी लाइफ जीते हैं। इसी बीच इनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर कई साल पुरानी है, लेकिन इसे देखने के बाद लोग नॉस्टेल्जिक फील ले रहे हैं। 

वायरल तस्वीर में दिखा कूल अवतार

वायरल हो रही पांडवों की ये तस्वीर काफी अलग है। जहां इस शो में पांडव हमेशा या तो राजसी ठाठ के साथ नजर आए आ फिर उन्हें सादगी से वनवास काटते दिखाया गया। उनकी पोशाक हमेशा ही ट्रेडिशनल रही, लेकिन इस वायरल तस्वीर ने इनकी एक अलग छवि से परिचित कराया है। ये सितारे रियल लाइफ में काफी कूल, गुड लुकिंग और स्टाइलिश थी, इसकी झलक आप आज देख पाएंगे। ये तस्वीर 'महाभारत 1988' के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई है, जिसमें सभी पांडव फोटोशूट कराते दिख रहे हैं। सभी बीच लुक में हैं और आप उन्हें शॉर्ट और गंजी टी-शर्ट्स में देख सकते हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों में ये किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।

मैग्जीन के कवर पेज पर छाए थे पांडव

ये तस्वीर 'शोटाइम' मैग्जीन के कवर पेज के लिए शूट कराई गई है, जो साल 1989 में प्रकाशित हुई थी। इस तस्वीर में युद्धिष्ठिर का रोल निभाने वाले गजेंद्र चौहान, भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार, अर्जुन का रोल निभाने वाले फिरोज खान, नकुल का रोल निभाने वाले समीर चितेरा और सहदेव हने संजीव चितेरा नजर आ रहे हैं। सुपर कपूल लुक में ये सभी काफी स्टाइलिश लग रगे हैं और इन्हें देखने के बाद कोई नहीं कहेगा कि ये 'महाभारत' वाले एक्टर्स ही हैं। कहा जाता है इन पांचों एक्टर्स में काफी करीबी संबंध थे और ये बिल्कुल सगे भाइयों की तरह ही रहते थे।

दो ने छोड़ी ये दुनिया

बता दें, इस शो के 94 एपिसोड रिलीज हुआ थे और इसके बाद ही ये सितारे स्टार बन गए थे। इन पांचों सितारों में से दो अब इस दुनिया में नहीं थे। भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार की 74 साल की उम्र में मौत हो गई। साल 2020 में नकुल का रोल निभाने वाले समीर चितेरा भी इस दुनिया तो अलविदा कह गए हैं। बाकी तीनों सितारों की जिंदगी भी अब काफी बदल गई है।

ये भी पढ़ें: 'महाभारत' का नटखट अर्जुन याद है? 38 साल में बना टैलेंट की खान, एक्टिंग छोड़ चुनी नई राह, अब दुनिया भर में छाया आवाज का जादू

'महाभारत' के महाबली भीम याद हैं? 20 की उम्र में BSF में हुए भरती, ओलंपिक में किया भारत को रीप्रेजेंट, फिर एक्टिंग छोड़ बदल दी जिंदगी की दिशा