1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. महाभारत का 'कंस' बनकर असल जिंदगी में कमाई नफरत, खराब हुई इमेज, अमिताभ बच्चन से भी किए दो-दो हाथ

महाभारत का 'कंस' बनकर असल जिंदगी में कमाई नफरत, खराब हुई इमेज, अमिताभ बच्चन से भी किए दो-दो हाथ

क्या आपने कभी सोचा कि किसी अभिनेता को उसकी सबसे अच्छी भूमिका के लिए रियल लाइफ में आलोचना का सामना करना पड़ेगा। इस अभिनेता ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में भी विलेन का रोल प्ले किया है।

mahabharat kansa aka goga Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM महाभारत के 'कंस' का किरदार गोगा कपूर ने निभाया था।

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' तो सभी को याद होगी। यह शो आज भी काफी पॉपुलर है। पॉपुलर टीवी शो 'महाभारत' ने हर एक्टर को एक अलग पहचान दी। हर किरदार लोगों के जेहन में आज तक बसा हुआ है। लेकिन,  'महाभारत' में कंस बनाना इस अभिनेता के लिए मुसीबत बन गया था। भगवान कृष्ण की मां देवकी के भाई कंस का किरदार गोगा कपूर ने निभाया था। गोगा कपूर का असली नाम रविंद्र कपूर है। 'महाभारत' में हर किरदार को धन-दौलत के साथ-साथ लोगों से प्यार और सम्मान भी मिला, वहीं गोगा कपूर के लिए यह रोल निभाना उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। असल जिंदगी में लोग उनसे नफरत करने लगे थे। इस किरदार की वजह से उन्हें लोगों उस वक्त देखते ही कंस समजाने लगते थे, जिसके चलते उन्हें बहुत तकलीफ होती थी। उन्होंने फिल्मों में विलेन का रोल किया है।

एक रोल ने तबाह कर दी इस एक्टर की जिंदगी

गोगा कपूर को कंस का रोल निभाकर काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया, लेकिन इस रोल ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। उनकी छवि पूरी तरह बदल गई थी। लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। कंस के रोल की वजह से लोग उन्हें पापी, अत्याचारी और क्रूर इंसान समझते थे। गोगा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में डॉन, दिनकर राव, डाकू और शैतान जैसे रोल किए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'ज्वाला' से की थी। उन्होंने 'तूफान', 'खून पसीना', 'घाटा', 'मिस्टर नटवरलाल', 'बेताब', 'अग्निपथ', 'हातिमताई', 'शोले और तूफान', 'शक्तिमान', 'रिफ्यूजी', 'दोस्ताना', 'शान', 'याराना', 'जंजीर' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Image Source : Instagramगोगा कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था।

अमिताभ बच्चन के साथ की 20 फिल्में

गोगा कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा में काफी मशहूर थी। दोनों जब भी पर्दे पर साथ दिखाई देते थे तो लोग उनकी तारीफ करें बिना नहीं रह पाते थे। गोगा कपूर ने 3 मार्च, 2011 को 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।