बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' भारतीय टेलीविजन इतिहास का वह अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दशकों बाद भी इस धारावाहिक के हर पात्र की छवि दर्शकों के दिमाग में बसी हुई है। हाल के सालों में लॉकडाउन के दौरान जब इस पौराणिक गाथा का प्रसारण दूरदर्शन और कलर्स जैसे चैनलों पर हुआ तो नई पीढ़ी के बीच भी इसके किरदारों को लेकर एक नई जिज्ञासा जागृत हुई। विशेष रूप से पांडवों की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के जीवन और उनके वर्तमान सफर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं देखने को मिलीं। आज इसी कड़ी में हम आपको 'महाभारत' के नकुल और सहदेव के बारे में बताएंगे।
पर्दे के पांडव और असल जिंदगी का रिश्ता
महाभारत में पांचों पांडवों की अपनी अलग पहचान थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले कलाकार असल जिंदगी में भी सगे भाई थे? माद्री के पुत्रों के रूप में नकुल की भूमिका समीर चित्रे ने निभाई थी, जबकि सहदेव के रूप में उनके छोटे भाई संजीव चित्रे नजर आए थे। इन दोनों भाइयों की केमिस्ट्री पर्दे पर जितनी सहज थी, उतनी ही गहरी उनके निजी जीवन में भी थी। 'महाभारत' की मेकिंग से जुड़ी यादें साझा करते हुए संजीव ने एक बार बताया था कि उन्हें यह रोल बेहद रोचक तरीके से मिला। मेकर्स ने समीर से संजीव के बारे में पूछा था और उनकी सहमति मिलते ही दोनों भाइयों को नकुल-सहदेव के रूप में चुन लिया गया।
Image Source : nakul_sameer_chitre_fan/instagramसमीर चित्रे।
'दिल है कि मानता नहीं' से न्यूयॉर्क तक का सफर
युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान ने एक साक्षात्कार में इस दुखद खबर की पुष्टि की थी कि समीर चित्रे अब हमारे बीच नहीं रहे। समीर ने महाभारत के बाद बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्हें आमिर खान और पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' (1991) में पूजा के मंगेतर दीपक कुमार के रूप में याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान और जूही चावला अभिनीत 'राजू बन गया जेंटलमैन' (1992) में भी काम किया। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के बाद वे अमेरिका के न्यूयॉर्क में बस गए थे।
खलनायक की भूमिका और अक्षय कुमार के साथ जुगलबंदी
वहीं सहदेव की भूमिका निभाने वाले संजीव चित्रे ने महाभारत के बाद फिल्मी दुनिया में सक्रियता बनाए रखी। उन्होंने खुद को एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में स्थापित किया और कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। संजीव ने अक्षय कुमार की शुरुआती ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे 'खिलाड़ी' और 'मोहरा' में महत्वपूर्ण किरदार अदा किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 'बेखुदी' और 'दुलारा' जैसी फिल्मों में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। संजीव के करियर की एक दिलचस्प बात यह रही कि वे काफी समय बाद फिल्म 'महाभारत और बरबरीक' में नजर आए, जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी चिर-परिचित भूमिका 'सहदेव' को ही पर्दे पर जिया। फिलहाल अब वो पूरी तरह लाइमलाइट से दूर हैं।
एक अमर विरासत
आज भले ही पांडवों का किरदार निभाने वाले कुछ कलाकार अभिनय से दूर हैं या इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। 'महाभारत' के माध्यम से इन भाइयों ने जो पहचान बनाई, वह भारतीय पॉप-कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। शो में दोनों ने जुड़वा भाइयों का रोल प्ले किया था।
ये भी पढ़ें: 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली याद है? TV सुपरस्टार बनी यूट्यूबर, बीमारी ने किया लाचार तो हुई गुमनाम, अब दो साल बाद मिली खोज-खबर
कभी नहीं देखा होगा 'महाभारत' के पांचों पांडवों का सुपरकूल अवतार, अर्जुन से लेकर युधिष्ठिर तक, लगे एक से बढ़कर एक हैंडसम हं