1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मशहूर टीवी एक्टर का कैंसर से निधन, सीमा जी नायर ने जताया दुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मशहूर टीवी एक्टर का कैंसर से निधन, सीमा जी नायर ने जताया दुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल, जो 'कस्तूरीमन' और 'भाग्यजातकम्' जैसे हिट सीरियल्स में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

Siddharth Venugopal passed away- India TV Hindi
Image Source : FB/@SEEMAGNAIR सिद्धार्थ वेणुगोपाल का निधन

मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने फेसबुक पर शेयर किए गए एक इमोशनल नोट में उनके निधन की खबर दी। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ करीब दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। सीमा ही सिद्धार्थ की सेहत का ख्याल रख रही थीं। उन्होंने 'कस्तूरीमन' और 'भाग्यजातकम्' समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। इस दुखद खबर से एक्टर के प्रशंसक और सहकर्मी गहरे सदमे में हैं।

सिद्धार्थ वेणुगोपाल की मौत से टूटी एक्ट्रेस

अपना दुख जाहिर करते हुए, एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'सारी उम्मीदें खत्म हो गईं... लोकप्रिय सीरियल अभिनेता सिद्धार्थ वेणुगोपाल अब एक ऐसी दुनिया में चले गए हैं जहां कोई दर्द नहीं है... पिछले दो सालों से मैं तुम्हारे लिए लड़ती रही, तब भी जब मेरा मन और शरीर पूरी तरह थक चुका था, मैं तुम्हारी जान बचाने के लिए लगातार भाग-दौड़ करती रही... आज भगवान ने तय किया कि तुम्हें अब और तकलीफ नहीं होनी चाहिए... मैं यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं सिद्धार्थ, मैं पूरी तरह टूट गई हूं।'

किशोर सत्या ने सिद्धार्थ वेणुगोपाल को दी श्रद्धांजलि

एक्टर किशोर सत्या ने सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'एक और कलाकार बहुत जल्दी हमसे बिछड़ गया। सिद्धार्थ वेणुगोपाल टीवी सीरियल दर्शकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा थे। वे कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हमारी प्यारी सीमा जी नायर उनकी सेहत का ख्याल रख रही थीं। फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा कई लोगों की, जिनमें दिवंगत शरण्या भी शामिल हैं। उनकी मेडिकल जरूरतों के लिए मदद की है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सिद्धार्थ की आत्मा को शांति मिले और सीमा जी नायर के दयालु दिल के लिए मैं उनके आगे नतमस्तक हूं।'

सिद्धार्थ वेणुगोपाल कौन थे?

त्रिशूर के चलाकुडी से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ को 'कस्तूरीमन' और 'भाग्यजातकम्' जैसे लोकप्रिय मलयालम सीरियल में अपने अभिनय के लिए पहचान मिली थी। अभिनय के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था, जिसकी वजह से उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही प्रोफेशनल थिएटर में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। बाद में एक प्रेजेंटर के तौर पर काम किया। उन्होंने प्रोड्यूसर अरुण घोष के सहयोग से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और छोटा भाई हैं। उनके पिता का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था, जिससे उनका जाना परिवार के लिए और भी ज्यादा दुखद है।

ये भी पढे़ं-

मां के निधन के 10 दिन बाद जरीन खान ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- 'मेरे दिल में खालीपन आ गया'

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, किया 23 करोड़ का कलेक्शन