A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर की तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर की तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान

मास्टरशेफ इंडिया की विजेता पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट के जरिए यह खबर शेयर की है। पंकज भदौरिया ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख फैंस परेशान हो रहे हैं।

Pankaj Bhadouria- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MASTERCHEFPANKAJBHADOURIA पंकज भदौरिया

सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ इंडिया की विनर पंकज भदौरिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी परेशान कर देने वाली एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद से उनके फैंस हैरान है और वह अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। पंकज भदौरिया ने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह बताते हुए, अपने फैंस से उनके लिए दुआ करने को कहा है। पंकज भदौरिया ने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। 28 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ यह खबर शेयर की।

पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद पंकज भदौरिया ने सभी से गुजारिश की कि वे उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अपने चल रहे इलाज की एक झलक भी दिखाई। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंकज ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी और अपनी हालत के बारे में बात की।

मैं बस आप सभी के साथ यह शेयर करना चाहती थी कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। चूंकि आप सभी मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं, इसलिए मैं यह बात आप सभी के साथ पर्सनली शेयर करना चाहती थी। इस समय मुझे सच में आपकी दुआओं और साथ की जरूरत है। जैसा कि कहा जाता है, दुआएं चमत्कार करती हैं। इसलिए प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।

पंकज भदौरिया ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर

सेलिब्रिटी शेफ ने हॉस्पिटल के बेड से अपनी एक फोटो भी शेयर की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे आपकी दुआओं और साथ की जरूरत है।'

कौन हैं पंकज भदौरिया?

पंकज भदौरिया सेलिब्रिटी शेफ बनने से पहले टीचर थीं, लेकिन उन्होंने अपने पैशन के चलते 16 साल पुराना टीचिंग करियर पीछे छोड़ दिया। पंकज दिल्ली की रहने वाली हैं और लखनऊ में वो इंग्लिश टीचर थीं। यह जानकारी उन्होंने मास्टरशेफ के दौरान शेयर की थी। वो सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग रेसिपी और टिप्स शेयर भी करती रहती हैं।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीन महीने में हुई 4 नई एंट्री, 'धुरंधर' एक्टर का नाम भी है शामिल

12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' और 'मै वापस आऊंगा' में होगा क्लैश, कंगना रनौत और इम्तियाज में होगी टक्कर?