टीवी सीरियल्स में अपने वैम्प वाले किरदारों से घर-घर में मशहूर हुईं काम्या पंजाबी अब बड़े पर्दे पर धमाके के लिए भी तैयार हैं। काम्या पंजाबी जल्दी ही 'मी नो पॉज मी प्ले' नाम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ दीपशिखा नागपाल और मनोज कुमार शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जो रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया है। इस ट्रेलर में काम्या एक चैलेंजिंग भूमिका में नजर आ रही हैं। अक्सर अपनी बातों को बेबाकी के साथ रखने वालीं काम्या की अपकमिंग फिल्म को लेकर उनके फैंस खासे उत्साहित हैं।
ट्रेलर में दिखा काम्या पंजाबी का दम
ट्रेलर से साफ जाहिर है कि ये फिल्म महिलाओं की उन समस्याओं को दर्शकों के सामने लाने वाली है, जिनके बारे में कम ही बात होती है। ट्रेलर में काम्या पंजाबी एक ऐसी महिला के किरदार में हैं, जो मेनोपॉज के चलते होने वाली हेल्थ समस्याओं से जूझ रही है और मेनोपॉज के चलते वह कुछ सीरियस समस्या से जूझने लगती है और पैरालिसिस का शिकार हो जाती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आते हैं।
दीपशिखा नागपाल के किरदार की भी हो रही चर्चा
ट्रेलर में दीपशिखा नागपाल का संवेदनशील अभिनय फिल्म की भावनात्मक गहराई को और मजबूती से पेश करता है। शारीरिक और मानसिक बदलाव से गुजर रही एक महिला के उनके किरदार की प्रस्तुति दिल से जुड़ने वाली और प्रेरणादायक है। मनोज कुमार शर्मा फिल्म में काम्या पंजाबी के पति के किरदार में दिखाई देंगे और खास बात तो ये है कि वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। मी नो पॉज मी प्ले का ट्रेलर खूबसूरती से यह संदेश देता है कि जीवन किसी भी पड़ाव पर रुकता नहीं, वह नए रूप में आगे बढ़ता है।
मी नो पॉज मी प्ले की कास्ट
मेनोपॉज और उसके चलते महिलाओं में होने वाली समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमती मी नो पॉज मी प्ले में कम्या पंजाबी, दीपशिखा नागपाल, मनोज कुमार शर्मा और सुधा चंद्रन जैसे कलाकार नजर आएंगे, जो छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का दम-खम दिखा चुके हैं। फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः इस हफ्ते थिएटर में ये 9 साउथ की फिल्में होंगी रिलीज, इन स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका
मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर का निधन, 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मौत की वजह आई सामने