'नागिन 7' का सफर अब खत्म होने वाला है और एक्टर मोहित दुसेजा ने भी अपने उस किरदार को अलविदा कह दिया है, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस फैंटेसी ड्रामा में मशहूर किरदार 'कपिल' निभाने वाले एक्टर ने शो के अपने अनुभव और उन यादों के बारे में बात की है जो उनके साथ हमेशा रहेंगी। मोहित के लिए एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो से जुड़ना उनके करियर का सबसे बेहतरीन फैसला रहा है। अपने सफर को याद करते हुए, एक्टर ने इसे एक ऐसा यादगार अनुभव बताया, जिसे वो कभी नहीं भूलने वाले हैं।
मोहित दुसेजा के करियर का यादगार किरदार
कपिल इस सीजन के यादगार किरदारों में से एक रहे हैं, जिससे मोहित को किरदार के दो बिल्कुल अलग पहलू दिखाने का मौका मिला। एक तरफ कपिल प्रिंटिंग प्रेस का मालिक था जो खुशमिजाज और मौज-मस्ती करने वाला था। दूसरी तरफ, एक पूर्व-नाग के तौर पर उसका एक उलझा हुआ अतीत भी था। 'नागिन 7' में बिताए समय के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा:
'इस शो का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। कपिल का किरदार निभाना जिंदगी भर की यादगार बात रहेगी। कपिल का किरदार दिन में मजे-मजाक करने वाला प्रेस का मालिक और रात में उलझे हुए अतीत वाला एक पूर्व-नाग। ऊपर से तो वह हमेशा मजाक-मस्ती करता दिखता है, लेकिन उसके अंदर की अलौकिक दुनिया का बोझ उसे एक अलग ही गहराई देता है, जिसे वह हमेशा छिपाकर रखता है। यह मेरे पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग था और इसलिए करियर का यादगार किरदार है।'
'नागिन 7' को मोहित दुसेजा ने कहा अलविदा
मोहित दुसेजा ने अपने किरदार के अलावा, 'नागिन' फ़्रैंचाइजी की जबरदस्त लोकप्रियता और इसके फैन बेस के बारे में भी बात की। इतने सालों से ये शो अपने प्यारे दर्शकों के साथ जुड़ा हुआ है। उनके इस रोल ने उन्हें नए दर्शकों से जोड़ा और उन्हें टेलीविजन पर कुछ नया करने का मौका दिया। एक्टर के लिए कपिल सिर्फ एक रोल से कहीं बढ़कर था। वे 'नागिन 7' को अलविदा कह चुके हैं, जो उनके करियर का सबसे खास हिस्सा बन गया है।
ये भी पढ़ें-
दो सीजन और 16 एपिसोड, 'पंचायत' के बिनोद की रोमांच से भरपूर 'पुष्पावल्ली' देखी? IMDb रेटिंग है 7.4
न बड़ी पार्टी और न सितारों का जमावड़ा, मनीषा रानी ने गरीबों के बीच मनाया बर्थडे, दिए गिफ्ट, सेलिब्रेशन ने जीते दिल