बिग बॉस के घर में एक नया विवाद छिड़ गया है जब मालती चाहर ने अपने सह-प्रतियोगी मृदुल तिवारी के खिलाफ एक बेबाक बयान दिया। हाल ही के एक एपिसोड में मालती को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर ये मेरे भाई को मिलेगा न बाहर, तो मेरा भाई इसे इतना मारेगा कि ये याद रखेगा।' उनकी इस टिप्पणी ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया क्योंकि उनके भाई, दीपक चाहर, एक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यह बयान मृदुल के परिवार को पसंद नहीं आया और इसके तुरंत बाद, मृदुल के भाई नंदू ने एक वीडियो के माध्यम से इसका जवाब दिया जो अब ऑनलाइन वायरल हो रहा है।
मृदुल के भाई ने दिया करारा जवाब
मृदुल के भाई नंदू ने इसको लेकर कहा, 'बिग बॉस के घर में एक बहुत ही बड़ी बदमाश और गैंगस्टर मालती चाहर जी आई हैं। मेरा मालती जी से एक सवाल है कि क्या आपके भाई बहुत बड़े गुंडे हैं? बहुत बड़े बदमाश हैं? गैंगस्टर हैं? हमने तो ये सुना है कि दीपक भाई भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं भारत के लिए। बहुत सम्माननीय आदमी है। और आप बोल रही हैं कि अगर मृदुल आपके भाई को बाहर मिल गया तो आपका भाई क्या करेगा ऐसा? हवाबाजियों से कुछ नहीं होता। मरने को कोई किसी को भी मार देता है। ये गलत शब्द का इस्तेमाल मत करो। अंदर आप गेम खेल रहे हो, गेम की तरह से ही खेलो तो बहुत अच्छा रहेगा।
और आप जो एक सेकंड में गालियां दे देती हो, मृदुल के लिए का किसी भी और के लिए आप कुछ भी बोल देती हो, तो आप अपने शब्दों पर काबू रखें मैडम क्योंकि गाली हमारे भाई भी दे सकते हैं। और दूसरी बात, हम गांधीजी नहीं हैं कि आप एक मारोगे और हम दूसरे के लिए गाल आगे कर देंगे। अभी मैं बहुत प्यार से बात कर रहा हूं लेकिन आगे अगर इसी तरह से चलता रहा तो मैं बहुत गलत शब्दों पर भी आ सकता हूं जो आपकी भाषा है मेरी नहीं। तो आप अपनी भाषा पर काबू रखें वरना उसका जवाब बहुत अच्छे तरीके से दूंगा।'
वायरल हो रहा बयान
नंदू का बयान तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोग बिग बॉस के घर के अंदर बढ़ती आक्रामकता और व्यक्तिगत हमलों की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इस तरह की टिप्पणियां हद पार करती हैं और रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर इस बात को उजागर कर दिया है कि कैसे घर के अंदर की गर्मागर्मी के कारण अक्सर घरवाले विवादों में घिर जाते हैं।
ये भी पढ़ेें- प्राइम वीडियो की ये हॉरर सीरीज उड़ाएगी होश, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने भी निभाया डरावना किरदार, धांसू है रेटिंग
11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, परवान चढ़ा करियर, फिर जिस्मफरोशी में उछला नाम, बर्बाद होकर भी पलटी किस्मत