A
Hindi News मनोरंजन टीवी 'चार शादी कर सकता हूं, अल्लाह ने...', बीवी के सामने मुस्लिम एक्टर ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोगों ने किया तौबा

'चार शादी कर सकता हूं, अल्लाह ने...', बीवी के सामने मुस्लिम एक्टर ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोगों ने किया तौबा

पाकिस्तानी एक्टर्स की अटपटीं बातें अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब हाल में ही एक एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी आलोचना करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Danish Taimoor ayeza khan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM दानिश तैमूर और आयजा खान।

पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर और अभिनेत्री आयजा खान की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी रही है। उनका रोमांस और प्यार प्रशंसकों के लिए कपल गोल सेट करता रहा है। दोनों को लोग ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों पर काफी पसंद करते हैं। हालांकि पाकिस्तानी अभिनेता की हाल ही में एक ऐसी टिप्पणी की जिसने न उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। एक्टर की इस एक टिप्पणी ने उन्हें भारत में भी सुर्खियों में ला दिया है। लाइव टीवी पर अभिनेता की विवादास्पद टिप्पणी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में दानिश दावा करते हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह चार बार शादी कर सकते हैं। 

एक्टर के एक बयान ने किया फैंस को निराश

दानिश के एक हालिया बयान ने फैंस को निराश और नाराज कर दिया है। एक्टर ने अपने शो 'महफिल-ए-रमजान' में चार बार शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया। दानिश के शो में बेगम आयजा खान खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने करियर, परिवार और दोनों बच्चों की देखभाल को लेकर बात की। आयजा ने कहा कि दानिश और वो दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी प्रैक्टिकल हैं। ऐसे में दानिश ने कहा कि किसी चीज के लिए इजाजत लेना और फिर उसे न करना बहुत बड़ी बात है।

यहां देखें वीडियो

एक्टर ने कही ऐसी बात

एक्टर ने आगे कहा, 'मैं सभी से कहता हूं कि मुझे चार बार शादी करने की इजाजत है। ये अलग बात है कि मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये इजाजत मुझे अल्लाह ने दी है। इसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ये मेरा प्यार है, मेरा उसके प्रति सम्मान है कि मैं अभी उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहता हूं।' दानिश ने जब ये कहा तो आयजा के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। दानिश और आयजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स को इसमें एक्टर की बातें पसंद नहीं आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने दानिश तैमूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोगों का रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर पाकिस्तान की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक आयजा खान का ये हाल है तो सोचिए एक आम मुस्लिम महिला का क्या होता होगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जैसे कि वह शादी न करके एहसान जता रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसकी इतनी अच्छी बीवी है। वह शादी नहीं कर रहा है लेकिन उसका ऐसा करने का पूरा इरादा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मर्द 4 शादियों की शर्त क्यों भूल जाते हैं? बस आधा दिन पढ़ लो।' आपको बता दें कि दानिश तैमूर और आयजा खान ने 2014 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।