1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नागिन 7 में बड़ी मिस्टेक, टेलीकास्ट हुआ बिना एडिट का VFX सीन, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एकता कपूर ने किया रिएक्ट

नागिन 7 में बड़ी मिस्टेक, टेलीकास्ट हुआ बिना एडिट का VFX सीन, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एकता कपूर ने किया रिएक्ट

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले इसके एआई से बने ड्रैगन को लेकर इसकी खिल्ली उड़ रही थी और अब शो में कुछ ऐसा दिख गया, जिसे लेकर फिर इस शो की खिल्ली उड़ने लगी। अब एकता कपूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

naagin 7- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV नागिन 7

एकता कपूर का मशहूर सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन 7' का 7वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में पिछले दिनों ड्रैगन दिखाए जाने को लेकर ट्रोल्स शो के पीछे पड़े हुए थे। कई ने एआई से दिखाए गए ड्रैगन को लेकर एकता कपूर को निशाने पर लिया और अब एक और बड़ी तकनीकी लापरवाही के चलते ये सुपरनैचुरल ड्रामा चर्चा में है। प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर शो के हालिया एपेसोड में एक बड़ा ब्लंडर देखने को मिला, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने सिर पकड़ लिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नागिन 7 का एक सीन शेयर करते हुए मेकर्स को गलती बताई है।

क्रोमा एडिट करना भूले मेकर्स

सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' के हालिया एपिसोड का एक सीन वायरल हो रहा है। ये एक एक्शन सीन है, जिसके बैकग्राउंड से मेकर्स 'ब्लू स्क्रीन' यानी क्रोमा हटाना भूल गए। नागिन 7 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है। कई यूजर्स ने इसे देखने के बाद प्रोडक्शन टीम और एडिटिंग टीम पर सवाल उठाने लगे। कई ने पूछा कि आखिर मेकर्स से इतनी बड़ी भूल कैसे हो गई। अब इस वायरल वीडियो पर खुद रिएक्शन दिया है।

एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन

रविवार को नागिन का नया एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसके एक फाइट सीन में दर्शकों ने गलती पकड़ ली। इस सीन में एडिटर ब्लू स्क्रीन हटाना भूल गए। जैसे ही शो टेलीकास्ट हुआ, दर्शकों ने भी मेकर्स की ये गलती पकड़ ली और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खिल्ली उड़ाने लगे। इस सीन में अहाना (प्रियंका चाहर चौधरी) अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही है। ये पूरा सीन क्रोमा पर शूट किया गया था, जिसके कुछ भाग को एडिट करने में एडिटर से चूक हो गई। सीन में सभी तार से लटके नजर आ रहे हैं और पूरा सेटअप भी नजर आ रहा है। ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

एकता कपूर का रिएक्शन

इंटरनेट पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लखा- 'नागिन 7 खत्म करने की इतनी जल्दी थी कि एडिटिंग ठीक से करने का टाइम नहीं मिला।' सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई यूजर्स ने एकता कपूर के शो को निशाने पर लिया है और जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा- 'शायद वे दर्शक को ये दिखाना चाहते थे कि एडिटिंग में कितनी मेहनत लगती है और सब कुछ एआईए के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।' वहीं एक और लिखता है- 'लगता है एडिटर काम करते-करते सो गए थे या फिर जेमिनी की फ्री लिमिट खत्म हो गई थी।' इस पर रिएक्ट करते हुए एकता कपूर ने लिखा- 'बिलकुल।' इससे पहले एकता कपूर ने नागिन 7 के एक एपिसोड में एआई इस्तेमाल करने पर हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी थी।

ये भी पढ़ेंः जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी हुमा कुरैशी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वायरल हुईं तस्वीरें, फैन्स ने बताई सुपरक्यूट जोड़ी
सलमान खान संग फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर? राज और डीके बना रहे कमाल की कहानी