1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता, जानकी पारेख ने बेटी को दिया जन्म, तस्वीरें की शेयर

नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता, जानकी पारेख ने बेटी को दिया जन्म, तस्वीरें की शेयर

टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। नकुल मेहता के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है।

Nakuul Mehta- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NAKUULMEHTA नकुल मेहता की बेटी

मशहूर टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता ने 15 अगस्त, 2025 को अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। नकुल की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। अब रविवार, 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर कपल ने ये खुशखबरी अपने इंस्टा फेम को दी है। नकुल और जानकी ने अपने पहले बेटे सूफी की अपनी छोटी बहन को गोद में लिए हुए तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम रूमी रखा है। वहीं, नकुल मेहता ने भी बेटी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह उसे बड़े प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

नकुल मेहता के घर गूंजी किलकारी

नकुल ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उनकी बेटी का जन्म 15 अगस्त को हुआ है। उन्होंने अपनी पत्नी को तेज लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने इस पल की भी अपनी पत्नी जानकी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और दूसरी तस्वीर में 'इश्कबाज' एक्टर अपनी बेटी को प्यार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक फोटो में उनका बेटा अपनी छोटी बहन को गोद में लिए नजर आ रहा है। नकुल ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'वो आ गई है... सूफी के पास फाइनली अपनी रूमी आ गई है। हमारा दिल-परिवार पूरा हुआ। 15 अगस्त 2025'

सेलेब्स ने नकुल को दी बधाई

सोशल मीडिया पर नकुल की पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। नेटिजन्स ने उनकी बेटी को प्यार और आशीर्वाद दिया। दीया मिर्जा, अन्या सिंह, हर्षदीप कौर, गौहर खान, मिनी माथुर, अरिजीत तनेजा और कई सेलेब्स ने भी इस जोड़े को बधाई दी। इस साल जून में नकुल और जानकी ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने की घोषणा की थी। अपने बेटे सूफी के जन्म के चार साल बाद कपल ने बेटी का स्वागत किया है।

नकुल मेहता के पॉपुलर टीवी शोज

नकुल और जानकी ने 2012 में एक ग्रैंड वेडिंग में शादी की और 2021 में अपने बेटे सूफी का स्वागत किया। सूफी के साथ कपल के शुरुआती दिन आसान नहीं थे क्योंकि छोटे बच्चे को बाइलेटरल इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी करवानी पड़ी थी जब वह केवल दो महीने का था। बता करें नकुल के काम की तो उन्हें 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा', 'इश्कबाज' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।