A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 'तुम से तुम तक' छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई, फैंस को दिया बड़ा अपडेट

क्या 'तुम से तुम तक' छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई, फैंस को दिया बड़ा अपडेट

निहारिका चौकसे ने 'तुम से तुम तक' छोड़ने और उनकी जगह ऋषिता कोठारी के आने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस ने इन अटकलों पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि निहू के बिना तुम से तुम तक नहीं है।

Niharika Chouksey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NIHARIKACHOUKSEYOFFICIAL निहारिका चौकसे और शरद केलकर

'तुम से तुम तक' सीरियल इन दिनों अपनी स्टार कास्ट की वजह से जबरदस्त चर्चा में है। निहारिका चौकसे को लेकर अफवाहें उड़ रही है कि वह यह शो छोड़ने वाली है। ऐसी खबरें है कि ऋषिता कोठारी जी टीवी के शो में निहारिका चौकसे की जगह लेंगी। इन रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, निहारिका ने सच बताया है। दरअसल, ऋषिता के 'सहर होने को है' से बाहर होने के बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।

निहारिका चौकसे को रिप्लेस करेगी ऋषिता कोठारी

निहारिका चौकसे ने एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि 'तुम से तुम तक' में ऋषिता उनकी जगह लेंगी। इन अफवाहों को खारिज करते हुए, निहारिका ने अपने फैंस को भरोसा दिलाते हुए लिखा, 'बिल्कुल गलत मैं कहीं नहीं जा रही हूं, चिंता मत करो।' बाद में निहारिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और रिपोर्ट शेयर की और लिखा, 'क्या आप ये कंफर्म कर सकते हैं?' इसके बाद एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'निहू के बिना TSTT नहीं है।'

Image Source : Instagram/@niharikachoukseyofficialनिहारिका चौकसे इंस्टाग्राम स्टोरी

ऋषिता कोठारी ने 'सहर होने को है' को कहा अलविदा

पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' शो छोड़ रही हैं। हालांकि, न तो एक्ट्रेस और न ही मेकर्स ने उनके शो छोड़ने की बात की आधिकारिक पुष्टि की है। ये अटकलें तब और तेज हो गईं, जब ऐसी खबरें आईं कि ऋषिता और उनके बॉयफ्रेंड, एक्टर पार्थ समथान के बीच शो के सेट पर किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। अफवाहों में कहा गया कि इसी लड़ाई की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया। ऋषिता कोठारी ने अभी तक अपने शो छोड़ने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

निहारिका चौकसे कैसे हुईं मशहूर?

निहारिका चौकसे एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। वह सबसे पहले 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो में नजर आईं और बाद में उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टेलीविजन जगत में पहचान मिली, जिसमें उन्होंने निष्ठा बिरला का किरदार निभाया था।

ये भी पढे़ं-

आमिर खान की 'लगान' 25 साल बाद फिर मचाएगी 'गदर', जीते थे 8 नेशनल अवॉर्ड, रिलीज हुआ खास ट्रेलर

TV सीरियल देखकर बनाया सपनों का महल, भक्ति-लग्जरी और रॉयल लुक का कॉम्बो है एल्विश यादव का आलीशान आशियाना