1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शर्म आनी चाहिए मां-बेटे के रिश्ते को...', लोगों के अश्लील कमेंट्स पर भड़की निशा रावल, वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

'शर्म आनी चाहिए मां-बेटे के रिश्ते को...', लोगों के अश्लील कमेंट्स पर भड़की निशा रावल, वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

निशा रावल ने अपने 7 साल के बेटे के एक वायरल वीडियो को लेकर ट्रोलर्स की आलोचना की, जिसमें किसी इवेंट में कविश अपनी मां के चेस्ट को छूते हुए दिखाई दिया। इस पर अब उनका रिएक्शन सामने आया है।

Nisha Rawal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अश्लील कमेंट्स पर भड़कीं निशा रावल

मशहूर टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने हाल ही में अपने 7 साल के बेटे कविश के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब निशा ने हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान इस पर खुलकर बात की जहां उनका बेटा कविश भी साथ में था। वायरल वीडियो में पैपराती के सामने पोज देते वक्त कविश अपनी मां की छाती को चूमते नजर आते हैं और एक्ट्रेस अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिखाई दी। मां-बेटे के इस रिश्ते को नेटिजन्स ने गलत तरीके से देखा और अश्लील कमेंट्स करने लगे। निशा ने अब ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए खूब फटकार लगाई।

निशा ने मां-बेटे के रिश्ते पर दी सफाई

एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में एक फैशन शो इवेंट में शामिल हुईं जहां उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए निशा ने कहा, 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो एक मां-बेटे के रिश्ते को उस नजरिए से देखते हैं। उनकी सोच गलत है, इसलिए इस पर मुझे कोई सफाई नहीं देनी। उस बारे में क्या ही बोल सकते हैं?'

पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट पर, निशा ने खुलासा किया था कि उन्हें क्लिनिकल एंग्जायटी है और वे क्लिनिकली बाइपोलर भी हैं। साथ ही निशा ने यह भी दावा किया कि शादी के बाद करण मेहरा का चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान दिल्ली की एक लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस कपल ने 2012 में शादी की और 2017 में एक बेटे कविश का स्वागत किया। साल 2021 में, उन्होंने अपने पूर्व पति और एक्टर करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सुर्खियां बटोरी थीं। इसी साल दोनों अग हो गए थे।

निशा रावल क्या करती हैं इन दिनों?

काम के बारे में बात करें तो निशा को आखिरी बार 2022 के रियलिटी शो लॉक अप: बैडस जेल, अत्याचारी खेल! में देखा गया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इन दिनों निशा रावल अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अभी तक अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है।