रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 16 नवंबर, 2025 को मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे के होस्ट किए गए कलर्स टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का खिताब जीत लिया। शो के दौरान कपल्स ने अलग-अलग गेम्स में हिस्सा लेकर अपनी केमिस्ट्री और कम्पैटिबिलिटी टेस्ट की। रुबीना और अभिनव शो में सबसे कम्पैटिबल और पसंदीदा जोड़ी बनकर उभरे, जिन्होंने हल्के-फुल्के और इमोशनल पल शेयर किए। 'बिग बॉस 14' से लेकर 'पति पत्नी और पंगा' तक, रुबीना-अभिनव का सफर एक रोलर कोस्टर राइड जैसा रहा है। उन्होंने BB 14 में अपने समय के दौरान रिलेशनशिप इश्यूज का सामना करने और डिवोर्स लेने के बारे में भी बात की थी, लेकिन अब अपनी दोनों बेटियों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
पति पत्नी और पंगा के विनर ने जताई खुशी
कलर्स टीवी की टीम की तरफ से जारी एक बयान में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने मिलकर कहा, 'पति पत्नी और पंगा के साथ धमाल हमारे लिए जिंदगी की भागदौड़ के बिना साथ में समय बिताने का एक शानदार तरीका था। एक कपल के तौर पर हम बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं हैं और हम दूसरे कपल्स के साथ, अपनी कमियों के बारे में बहुत खुलकर बात करते थे। यह ट्रॉफी जीतना बहुत खास है... यह दर्शकों से मिले प्यार और हर उस कपल के सपोर्टिव जज्बे का नतीजा है, जिसने इस सफर को इतना मजेदार बनाया। हम कलर्स और इस शो के मेकर्स को एक ऐसा स्पेस बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। सोनाली मैम और मुनव्वर का उनके प्यार, और गाइडेंस के लिए हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। दर्शकों का, हमें अपने परिवार की तरह प्यार करने के लिए धन्यवाद। अगर कोई एक चीज है जो हम उम्मीद करते हैं कि हमारा सफर लोगों को याद दिलाए, तो वह यह है: प्यार का मतलब सिर्फ परफ़ेक्ट होना नहीं है, बल्कि एक-दूसरे को हर चीज से ऊपर रखना है, उन दिनों में भी जब यह सबसे मुश्किल लगता है।'
पति पत्नी और पंगा की जोड़ियां
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जून 2021 में शादी की और नवंबर 2023 में उनकी जुड़वां बेटियां, जीवा और एधा हुईं। रुबीना और अभिनव के अलावा शो में गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी, हिना खान-रॉकी जायसवाल, ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार, अविका गोर-मिलिंद चांदवानी, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और गीता फोगट-पवन कुमार शामिल थे। 'पति पत्नी और पंगा' की जगह लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 लेगा। 'नागिन 7' भी इसी महीने ऑन एयर होगा।
ये भी पढ़ें-
प्रेग्नेंट भारती सिंह ने दोस्तों संग बेबी शावर में की जमकर मस्ती, ये सितारे 'लाफ्टर क्वीन' की खुशी में हुए शामिल
'बिग बॉस' की ये मशहूर कंटेस्टेंट बने वाली हैं दुल्हन, होने वाले पति संग रोमांटिक तस्वीरें की शेयर