A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैंसर से हुई मां की मौत, बीमारी पर ध्यान न देने पाने का आज भी है पछतावा, एक्टर ने खुद को बताया गुनहगार

कैंसर से हुई मां की मौत, बीमारी पर ध्यान न देने पाने का आज भी है पछतावा, एक्टर ने खुद को बताया गुनहगार

राजीव खंडेलवाल ने 2018 में अपनी मां को खो दिया, जिन्होंने लगभग डेढ़ साल तक कैंसर से जंग लड़ी थी। एक्टर राजीव अपनी मां की मौत का खुद को गुनहगार मानते हैं।

Rajeev Khandelwal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SIMPLYRAJEEV राजीव खंडेलवाल ने मां के कैंसर पर बयां किया दर्द

टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल, जो 25 साल से ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह 90 के दशक के मशहूर टीवी शो 'कहीं तो होगा' में आमना शरीफ के साथ सुजल का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। हाल ही में एक्टर ने बताया कि उन्हें अपनी दिवंगत मां की मौत का आज भी पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनकी मां को ओवेरियन कैंसर था, लेकिन वो कैंसर के शुरुआती लक्षणों को सही समय पर समझ नहीं पाए थे, जिसका उन्हें अब तक पछतावा है। राजीव खंडेलवाल का कहना है कि वह अपनी मां की मौत का खुद को दोषी मानते हैं।

मां की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं एक्टर

तुम हो ना के एक एपिसोड में राजीव ने कहा, 'मैं काफी हद तक खुद को दोषी समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे तब मैं समझ नहीं पाया... ये शो भारत के सारी महिलाओं को समर्पित है, इसलिए मैं आप सब से कहना चाहूंगा अगर आप में से किसी को भी कभी पीठ में दर्द हो। आपकी अगर भूख कम हो जाए, आपके पेट में कुछ ब्लोटिंग हो, गैस हो और वो लंबे समय से हो रहा है तो प्लीज जा के अपना टेस्ट कराइए।'

ओवेरियन कैंसर से हुई मां की मौत

इसके अलावा राजीव खंडेलवाल ने बताया कि अगर ओवेरियन कैंसर का पता जल्दी चल जाए तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे अपनी मां के लिए ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने शो के दौरान दर्शकों और कंटेस्टेंट्स दोनों से अपील की कि वे अपने आस-पास की महिलाओं का ख्याल रखें।

राजीव खंडेलवाल का हिट करियर

लगभग एक दशक के ब्रेक के बाद राजीव खंडेलवाल गेम शो 'तुम हो ना' के साथ टेलीविजन पर वापस लौटे। राजीव अपने हिट शो 'कहीं तो होगा' से घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम बन गए, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उनका किरदार 'सुजल' पूरे देश का चहेता बन गया। इसके बाद एक्टर ने और भी कई टीवी शो में काम किया और बाद में फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स की ओर रुख किया। उन्हें 'टाइम बम 9/11', 'सुन लेना', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'रिपोर्टर्स' जैसे शो के लिए जाना जाता है। साल 2008 में उन्होंने फिल्म 'आमिर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'शैतान', 'साउंडट्रैक', 'टेबल नंबर 21' और 'सम्राट एंड कंपनी' जैसी फिल्मों में नजर आए।

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश को देखकर दंग रह गई तुलसी, विरानी परिवार को लगा बड़ा झटका

'कर्मफल दाता शनि' के छोटे शनि याद हैं? बेहतरीन एक्टिंग ने बना दिया टीवी स्टार, सिंगिंग में भी आजमा चुके हाथ