1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पत्नी की कमाई पर एक्टर ने किया गुजारा, आज करोड़ों के हैं मालिक, टीवी स्टार्स की कमाई का राम ने किया खुलासा

पत्नी की कमाई पर एक्टर ने किया गुजारा, आज करोड़ों के हैं मालिक, टीवी स्टार्स की कमाई का राम ने किया खुलासा

'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे पॉपुलर सीरियल्स के एक्टर राम कपूर ने बताया कि शादी के बाद उन्हें अपनी पत्नी की कमाई पर गुजारा करना पड़ा। यहां तक ​​कि उन्होंने अपने दोस्त रोनित रॉय और साक्षी तंवर की संपत्ति के बारे में भी खुलासा किया।

Ram kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पत्नी की कमाई पर एक्टर ने किया गुजारा

राम कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेताओं में से एक हैं जो इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। वह अक्सर अपने बयान के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टेलीविजन अभिनेताओं की कमाई और टीवी कलाकारों की लाइफ पर चर्चा की। साथ ही अपनी कमाई को सही जगह निवेश करने की भी सलाह दी। उन्होंने अपने दोस्तों, साक्षी तंवर और रोनित रॉय की संपत्ति और उपलब्धियों पर भी बात की। उन्होंने अपना खुद का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी को अच्छे से जिया है। साथ ही राम ने खुलासा किया कि वे और रोनित एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं और उन्होंने बताया कि रोनित अपने पैसे के मामले में समझदारी से काम लेते हैं।

राम कपूर ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में, राम कपूर ने खुलासा किया कि यदि टेलीविजन अभिनेता बुद्धिमानी से निवेश करते हैं, तो उनके पास अपनी जरूरत की हर चीज के लिए पर्याप्त पैसा होगा। राम ने बताया कि कई अभिनेता सफलता तो प्राप्त करते हैं, लेकिन अपनी कमाई को उचित रूप से निवेश करने में असफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा, 'जब रोनित रॉय, साक्षी और मेरे जैसे एक्टर्स टॉप पर पहुंच जाते हैं और आप समझदार होते हैं। मतलब आप ने अपनी तीन-चार पीढ़ियों के लिए पर्याप्त कमाई कर ली है। मुझे पता है कि रोनित और साक्षी ने भी ऐसा ही किया है और वे अपनी चार पीढ़ियों का पालन-पोषण करने के लिए तैयार हैं।' राम कपूर ने रोनित रॉय की उपलब्धियों के बारे में बात की और कहा, 'रोनित के पास बहुत सारे घर, वकेशन होम हैं। गोवा में उनके पास एक शानदार विला है। वे बहुत समझदार हैं।' वहीं साक्षी तंवर की तारीफ करते हुए बोले, 'वह बहुत समझदार लड़की है। उसे मेरी तरह फैंसी कार खरीदने की आदत नहीं है। उसके पास 6 पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पैसा है क्योंकि वह बहुत समझदारी से खर्च करती है।'

कंगाल एक्टर की पत्नी ने चलाया घर

अपना उदाहरण देते हुए, राम कपूर ने कहा, 'टेलीविजन एक कुत्ते का जीवन है; अगर आप इस जगह पर राज करते हैं, तो यह इंडस्ट्री ठीक है। लेकिन, अगर कुछ नहीं कर पाए तो जिंदगी कुत्ते की तरह हो जाती है। अगर आप टीवी स्टार हैं और फिर भी काम न मिले तो दुख होता है।' राम ने टेलीविजन पर नीचे से काम शुरू करने और अपनी पत्नी गौतमी कपूर की आय पर गुजारा करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी के एक साल बाद मुझे गौतमी की कमाई पर गुजारा करना पड़ा क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं था। यह बात किसी को याद नहीं है। मैं कुछ नहीं कर रहा था। जब मैंने शुरुआत की थी, तो मैंने दूरदर्शन पर 1,500 रुपए प्रतिदिन से शुरुआत की थी।' काम की बात करें तो राम कपूर की मोना सिंह के साथ 'मिस्त्री' 27 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है।