1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू रहा हिट, 'फैमिली फुल हाउस' देखकर दर्शक हुए खुश, शो को बताया शानदार

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू रहा हिट, 'फैमिली फुल हाउस' देखकर दर्शक हुए खुश, शो को बताया शानदार

रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के साथ टेलीविजन पर डेब्यू किया, जिसका प्रीमियर शनिवार को हुआ। क्रिकेटर का शांत स्वभाव, मजाकिया अंदाज और खुलकर बातचीत करने का तरीका दर्शकों को पसंद आया और लोगों ने ऑनलाइन पॉजिटिव रिव्यू दिए।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ROHITSHARMA45 रोहित शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनके मोस्ट अवेटेड टेलीविन शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का प्रीमियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर हुआ। यह पारिवारिक गेम शो एक एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के होस्ट के तौर पर रोहित शर्मा का पहला बड़ा शो था, जिसमें इस क्रिकेटर ने छोटे पर्दे पर अपना मजाकिया अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व दिखाया। इससे पहले बहुत कम लोगों ने रोहित शर्मा का यह मजेदार अंदाज देखा था, जो अब टीवी पर देखने को मिलेगा। 

रोहित शर्मा के शो में श्रेयस अय्यर और कुणाल खेमू शामिल हुए

शो के पहले एपिसोड में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आए, जिनमें श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर और एक्टर कुणाल खेमू शामिल थे। रोहित शर्मा के साथ उनकी बातचीत इस एपिसोड का सबसे खास पल रहा है, जिसमें क्रिकेट से जुड़े किस्से, हंसी-मजाक और परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन देखने को मिला। प्रीमियर ने दर्शकों को क्रिकेट के मैदान से अलग शर्मा की एक नई झलक दिखाई, जिसमें वे मेहमानों से बातचीत करते और शो के गेम्स और चर्चाओं में हिस्सा लेते दिखे। उनका यह अंदाज और मजाक-मस्ती करने का जाना-पहचाना तरीका जल्द ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया और एपिसोड के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके क्लिप्स और अपने रिव्यू शेयर कीं।

दर्शकों को पसंद आया शो

एपिसोड के टेलीकास्ट होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस और टीवी दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने क्रिकेटर के नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें क्रिकेट के मैदान से हटकर एक अलग अंदाज में देखने के मौके का स्वागत किया।

कब-कहां देखें फैमिली फुल हाउस

'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे आता है। इस शो में गेम, सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत और चर्चाए होंगी, जिससे दर्शकों को क्रिकेटर का एक अलग रूप देखने को मिलता है, क्योंकि वे टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी नई भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - क्रिकेट के बाद अब TV पर हिटमैन का जलवा, रोहित शर्मा कर रहे छोटे पर्दे पर डेब्यू, मचाएंगे धमाल