1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को ऑफर किया 'खतरों के खिलाड़ी 16', कुशल तंवर के जवाब ने खींचा ध्यान

'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को ऑफर किया 'खतरों के खिलाड़ी 16', कुशल तंवर के जवाब ने खींचा ध्यान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने गुल्लू उर्फ कुशल तंवर को 'खतरों के खिलाड़ी 16' ऑफर किया। यह सुन कुशल तंवर की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई।

rohit shetty- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR कुशल तंवर और रोहित शेट्टी

'बिग बॉस 20' का 24 अक्टूबर 2026 वाला एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है, क्योंकि ये 'वीकेंड का वार' रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। इस दौरान फिल्ममेकर ने कई कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों के लिए फटकार लगाई और उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका भी दिया। पिछले साल की तरह रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में एंट्री की और किसी एक को 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए चुना है। रोहित शेट्टी ने गुल्लू को 'खतरों के खिलाड़ी 16' ऑफर किया। इस पर कुशल तंवर का रिएक्शन काफी मजेदार रहा है। वहीं, 'एमटीवी रोडीज 20' के विनर गुल्लू को मिले इस ऑफर पर कनिका मान ने भी खुशी जताई।

कुशल तंवर को मिला खतरों के खिलाड़ी 16 का ऑफर

रोहित शेट्टी ने सलमान खान की जगह हाल ही का 'वीकेंड का वार' एपिसोड होस्ट किया, क्योंकि भाईजान पहले से तय किसी काम की वजह से वहां मौजूद नहीं थे। सभी कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए, रोहित ने कुशल तंवर को 'खतरों के खिलाड़ी 16' का ऑफर दिया और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 16' विजेता गुल्लू ने इस पर तुरंत रिएक्ट करते हुए जवाब 'हां' में दिया। उन्होंने कहा कि वे बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मैरी कॉम 'बिग बॉस 20' से हुई बाहर

ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान 'बिग बॉस 20' से बाहर हो गई हैं। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में उन्हें सबसे कम पब्लिक वोट मिले। इससे पहले वाले 'वीकेंड का वार' में मैरी, उदिति सिंह और अमन गांधी के साथ बॉटम 3 में आ गई थीं। उस समय अमन घर से बाहर हो गए थे, जबकि मैरी और उदिति एक और हफ्ते के लिए घर में बनी रहीं।

मनीष गोयल के पास बची एक लाइफलाइन

रोहित शेट्टी ने बताया कि 'बिग बॉस 20' में मनीष गोयल ने अपनी एक 'लाइफ' खो दी है। इस घोषणा के बाद अब वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के पास केवल एक ही 'लाइफ' बची है। इसके बाद घर में मौजूद एक्टर मनीष गोयल के लिए खेल और भी खतरनाक होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं और गेम में बने रहने के लिए किस तरह संघर्ष करते हैं।

ये भी पढ़ें - 'बिग बॉस 20' में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, नए प्रोमो ने मचाया बवाल, घर में दिखा डर का माहौल