A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19 के सेट से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, स्वैग में दिखें भाईजान

Bigg Boss 19 के सेट से सलमान खान का पहला लुक आया सामने, स्वैग में दिखें भाईजान

सलमान खान ने शुक्रवार को 'बिग बॉस 19' की शूटिंग शुरू कर दी है और इस सीजन के मंच की पहली झलक भी सामने आ गई है। टीवी का ये मोस्ट पॉपुलर शो जल्द ही 15 कंटेस्टेंट्स के साथ 24 अगस्त को प्रीमियर होने जा रहा है।

Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI सलमान खान

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' रविवार, 24 अगस्त 2025 को प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार ने पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी पहली झलक बिग बॉस सीजन 19 के मंच से सामने आ गई है। 'बिग बॉस 19' के सेट से सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर फोटोज के लिए स्वैग में पोज देते नजर आ रहे हैं। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 जल्द ही 15 कंटेस्टेंट्स के साथ दस्तक देने वाला है, जिसमें जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।

सलमान खान स्वैग से करेंगे शो की शुरुआत

'बिग बॉस 19' का प्रीमियर तो 24 अगस्त को होगा, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब सेट से होस्ट सलमान खान की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। वीडियो में सलमान खान स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। सलमान हमेशा की तरह बहुत ही शानदार दिख रहे हैं और हमें यकीन है कि उनके प्रशंसक हर हफ्ते उन्हें वीकेंड का वार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस में होगा पॉलिटिकल ड्रामा

'बिग बॉस 19' के साथ-साथ सलमान खान अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग भी करेंगे। भाईजान के प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है। इस बार थीम राजनीति है, जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली थी। इसकी थीम 'घरवालों की सरकार!' है जो घर में होने वाले हर छोटे-बड़े बदलावों के जिम्मेदार होंगे।

सलमान खान का शो होगा धमाकेदार

बिग बॉस सीजन 19 आप जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख सकेंगे। साथ ही बताया जा रहा है कि ओटीटी पर इसे 24/7 देखा जा सकेगा। इस शो में कुल 15 हस्तियां नजर आने वाली है, जिनके नाम का खुलासा हो चुका है। 'बिग बॉस 19' इस रियलिटी शो के सबसे लंबे सीजन में से एक होगा।